फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Class eight girl student molested during waiting auto in gorakhpur

55 साल का आरोपी गिरफ्तार: ऑटो के इंतजार में खड़ी आठवीं की छात्रा से छेड़खानी, बोला- मेरे छूने का बुरा मत मानो

Fri, 19 May 2023 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चिलुआताल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चिलुआताल (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 May 2023 04:55 PM IST
सार

 एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चिलुआताल इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Class eight girl student molested during waiting auto in gorakhpur
चिलुआताल इलाके में छात्रा से छेड़खानी करने का आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर के पास बुधवार को ऑटो का इंतजार कर रही आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 55 साल के आरोपी सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विकास नगर कॉलोनी निवासी आरोपी अप्रशिक्षित डॉक्टर है और बरगदवां के पास उसका क्लीनिक है। वर्तमान में क्लीनिक बंद है।
विज्ञापन


उसकी हरकतों से परेशान होकर 22 साल का बेटा और पत्नी उससे अलग रहते हैं। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लूटेरी दुल्हन का खेल: घर में ससुर के मरने का छाया था मातम, बहू नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी गोरखनाथ इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं की छात्रा है। वह रोजाना ऑटो से स्कूल जाती-आती है। बुधवार सुबह छह बजे के करीब ऑटो के इंतजार में फर्टिलाइजर गेट के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी आया और अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी करने लगा।

आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम मेरे छूने का बुरा मत मानो। इससे छात्रा डर गई और घर की ओर भागी। घर जाकर उसने आपबीती बताई, जिसके बाद उसके पिता थाने पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed