{"_id":"600851ce8ebc3e32e87a9475","slug":"class-11-student-brutal-murder-in-siddharthnagar-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं मिला छात्र के कातिल का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं मिला छात्र के कातिल का पता
Wed, 20 Jan 2021 09:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में छात्र की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संदेह के घेरे में आने वाले 10 से अधिक लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। वहीं घटनास्थल से 21 किलोमीटर दूर मोबाइल की लोकेशन मिली है। हत्यारों ने मोबाइल को दूर लेकर जाकर स्विच ऑफ किया है।
विज्ञापन
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी 11वीं के छात्र विकास (16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को इटवा के विशुनपुर बैराडीह में निर्माणाधीन आईटीआई भवन में उसकी लाश मिली थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमों को लगा दिया था। साथ ही सर्विलांस टीम भी जुटी है। संदेह के आधार पर इटवा पुलिस 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को विकास के दो दोस्तों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। सर्विलांस टीम को मोबाइल का लोकेशन सोमवार की शाम चार बजे इटवा से लगभग 21 किमी दूर मिश्रौलिया थानाक्षेत्र में मिला। पड़ताल में जुटी पुलिस को एक टेंपो चालक ने जानकारी दी कि उसने छात्र को इटवा कस्बे में सोमवार की शाम पांच बजे देखा था। इस बाबत सीओ पुलिस इटवा अजय श्रीवास्तव का कहना है कि हत्या में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखा विकास
नगर के सीसीटीवी को खंगाला गया तो विकास शाम को इटवा कस्बे में कुछ स्थानों पर फुटेज में देखा गया। ऐसे में वह कस्बे में पहले से मौजूद था। अगर चार बजे मोबाइल को लोकेशन 21 किलोमीटर दूर मिली है तो साथ में जो भी रहा हो वह उसका काफी नजदीकी रहा होगा। क्योंकि बेहद करीब का व्यक्ति होगा, तभी विकास उसे मोबाइल दिया होगा। ऐसे में हत्या से पहले ही कोई करीबी ने मोबाइल मांग लिया। इसके बाद मोबाइल लेकर दूर चला गया। जिससे हत्या के बाद लोकेशन ट्रेस न हो पाए।
गांव का सबसे होनहार लड़का था विकास
विकास की लाश मिलने के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ। उसके बाद एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांववालों का कहना था कि विकास पूरे गांव का सबसे होनहार लड़का था।
गांव के हर कार्यक्रम में वह अपने साथियों के साथ हिस्सा लेता था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र मामले का खुलासा करने की मांग की है। विकास के परिजनों को सांत्वना देने सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी पचमोहनी गांव पहुंचे थे। उन्होंने सरकार से 50 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग की।