फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Civil Court employees raised their voice for demands

Gorakhpur News: दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों ने मांगों के लिए उठाई आवाज

Wed, 29 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Civil Court employees raised their voice for demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की प्रतिज्ञा सभा का आयोजन मंगलवार को जनपद न्यायालय गोरखपुर के सभागार में किया गया। इस दौरान लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर विचार किया गया।
यह जानकारी प्रांतीय संयुक्त सचिव दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश महेश्वर किशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जनपद न्यायालय के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं, लेकिन समस्याएं जस की तस है। उच्च न्यायालय और सरकार के इस उपेक्षापूर्ण व्यवहार से कर्मचारी आहत है। लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं। प्रतिज्ञा सभा में प्रतिज्ञा पत्र पर सभी साथियों का हस्ताक्षर कराकर प्रतिलिपि प्रांतीय संघ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने की। इसमें दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष जयेश कुमार मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह, प्रधान सहायक गिगीजेश कुमार पांडेय, केंद्रीय नाजिर विधान चंद दीक्षित, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ गोरखपुर के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सचिव रामायन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed