फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City's power system crippled by faults, cable burnouts, and overloads; residents face distress.

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर उपकेंद्र पर हंगामा, रात 12 से सुबह 4 बजे तक 30 हजार लोग परेशान

Sat, 20 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 02:40 AM IST
सार

राप्तीनगर में करीब दो घंटे व असुरन फीडर क्षेत्र में दोपहर के समय लगभग दो घंटे बिजली नहीं रही। बिछिया में पीएसी के पास ताड़ीखाना इलाके में शुक्रवार को करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे गर्मी में लोग उबल गए। बिजली निगम की ओर से बताया कि फाल्ट के चलते आपूर्ति में बाधा आई।

विज्ञापन
City's power system crippled by faults, cable burnouts, and overloads; residents face distress.
बिजली संकट

विस्तार

भीषण गर्मी और बढ़े लोड के बीच शहर की बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार रात से कई इलाकों में लड़खड़ा गई। फाल्ट, केबल जलने, शॉर्ट सर्किट और ट्रांसफॉर्मर खराब होने की घटनाओं से कई क्षेत्रों की बिजली शुक्रवार को भी घंटों बाधित रही। मोहद्दीपुर में कटौती से आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा भी किया। बिजली निगम का लोड बृहस्पतिवार रात 750 एमवीए रहा।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, असुरन, बेतियाहाता, धर्मशाला, शाहपुर, खोराबार, पादरी बाजार और रुस्तमपुर समेत अन्य क्षेत्रों में परेशानी रही। सबसे अधिक परेशानी मोहद्दीपुर क्षेत्र में हुई। चार फाटक के पास केबल जलने और फाल्ट के कारण रात 12 से सुबह चार बजे तक बिजली गुल रही।

विज्ञापन

कटौती का खामियाजा करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों को भुगतना पड़ा। लंबे समय तक आपूर्ति बहाल न होने से नाराज उपभोक्ता रात करीब एक बजे मोहद्दीपुर विद्युत केंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया, जिसके बाद मरम्मत कार्य तेजी से कराया गया।

रविंद्र यादव ने कहा कि रात भर बिजली कटौती से परेशानी हुई है, दिन मेंं भी बिजली कटी है। इससे इंवर्टर बंद हो गया। पानी के बिना दिनचर्या प्रभावित हुई। शुक्रवार को मोहद्दीपुर में चार फाटक क्षेत्र में सुबह साढ़े दस बजे फाल्ट होने से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही।

राप्तीनगर में करीब दो घंटे व असुरन फीडर क्षेत्र में दोपहर के समय लगभग दो घंटे बिजली नहीं रही। बिछिया में पीएसी के पास ताड़ीखाना इलाके में शुक्रवार को करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे गर्मी में लोग उबल गए। बिजली निगम की ओर से बताया कि फाल्ट के चलते आपूर्ति में बाधा आई।

वहीं, रुस्तमपुर में भी अपराह्न तीन से पांच बजे तक फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप रही। पादरी बाजार में बृहस्पतिवार रात 33 केवीए लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद तार टूट गया, जिससे करीब दो घंटे बिजली बाधित रही। एसडीओ अभिषेक प्रताप सिंह और जेई विजय सिंह रात दो बजे तक मौके पर डटे रहे और आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

इसी दौरान पादरी बाजार में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी जल गया, ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर लगाकर वहां आपूर्ति बहाल की गई। शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर बदला गया।

एसडीओ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण तार टूटने की घटना हुई थी, जिसे दो घंटे के भीतर दुरुस्त कर लिया गया। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि केबल जलने और विभिन्न स्थानों पर फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे ठीक कराकर बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed