{"_id":"6a7a410322d6f18de6087f89","slug":"city-residents-to-get-major-convenience-they-will-be-able-to-reach-rajghat-bridge-without-entering-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1415050-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहरवासियाें को मिलेगी बड़ी सहूलियत...शहर में आए बिना पहुंच जाएंगे राजघाट पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहरवासियाें को मिलेगी बड़ी सहूलियत...शहर में आए बिना पहुंच जाएंगे राजघाट पुल
विज्ञापन
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण का आज लोकार्पण करेंगे सीएम योगी करीब दो किमी सड़क के निर्माण में आई है 69.58 करोड़ रुपये की लागत
नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर में एसटीपी के समीप स्थित मैदान में होगी सीएम योगी की जनसभा
गोरखपुर। शहरवासियों को सोमवार को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। वे सोनौली से गोरखपुर आने पर शहर में गए बिना ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बांध तक पहुंच जाएगा। यहां से हार्बर्ट बंधा के रास्ते राजघाट पुल पर पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। करीब दो किमी की लंबाई में इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र नगर में एसटीपी के समीप स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- 2 ने कराया है। सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण भी कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (11 अगस्त) सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग मोड़ पर फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह इसी सड़क से होकर समारोह के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर में बने मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
भाजपा नेताओं ने सभा की तैयारियाें का लिया जायजा
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और विधायक विपिन सिंह ने सोमवार रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, सूरजकुंड स्थित सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, शिवम पांडेय, जयंत निषाद, अभिषेक निषाद, राजन पांडेय, प्रशांत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवलोकन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता एवं विधायक विपिन सिंह ने मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास द्वार, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश एवं साउंड सिस्टम का गहनता से निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा कराए गए इस टू-लेन मार्ग से गोरखपुर के हजारों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। यह विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हैं। अधिक से अधिक संख्या में जनता कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास की रीढ़ बनेगा। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गोरखपुर निरंतर विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकता उपस्थित रहे।