Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City buses halted due to demand for Diwali bonus

Gorakhpur News: दिवाली बोनस की मांग पर थमे सिटी बसों के पहिए

Sat, 07 Nov 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
City buses halted due to demand for Diwali bonus
चिलुआताल (गोरखपुर)। दिवाली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज इलेक्ट्रिक सिटी बसों के चालक-परिचालकों ने शुक्रवार सुबह महेसरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते सुबह से दोपहर तक सिटी बसों का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कंपनी अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। दोपहर बाद बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया। चालक-परिचालकों का कहना था कि पिछले वर्षों में दिवाली पर उन्हें एक महीने के वेतन के बराबर बोनस दिया जाता था, लेकिन इस बार कंपनी ने बोनस नहीं दिया।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों में नाराजगी थी। चार्जिंग स्टेशन के एचआर प्रदीप गौड़ ने बताया कि कंपनी अब अलग से बोनस देने के बजाय हर महीने वेतन में 290 रुपये जोड़कर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारियों का आरोप है कि चार अगस्त को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुई हड़ताल के बाद कंपनी ने वेतन में 290 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इसके बदले 14 दिन मिलने वाली छुट्टी घटाकर छह दिन कर दी गई। साथ ही हाउस रेंट की सुविधा भी समाप्त कर दी गई। कर्मचारियों ने बोनस के साथ पूर्व में मिल रही अन्य सुविधाएं बहाल करने की मांग की।

दोपहर बाद एचआर प्रदीप गौड़ ने कर्मचारियों को उनकी मांगें जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह की ओर से भी वेतन बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद सिटी बसों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed