{"_id":"6570dd099ab4855b3f04d8d4","slug":"city-bus-fares-increased-again-by-nine-rupees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-391892-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फिर नौ रुपये बढ़ गया सिटी बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फिर नौ रुपये बढ़ गया सिटी बसों का किराया
Thu, 07 Dec 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
- सबसे ज्यादा कौड़ीराम और सहजनवां रूट पर बढ़ा
- जिम्मेदारों ने न्यूनतम किराए में भी की एक रुपये की वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। इलेक्ट्रानिक बस का सफर अब महंगा हो गया है। इलेक्ट्रानिक बस संचालन समिति ने बस के किराए को राउंड फीगर करते हुए एक रुपये से नौ रुपये तक की वृद्धि कर दी है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा है।
मुख्यालय से निर्देश के बाद इलेक्ट्रानिक बस संचालन समिति ने छह महीने पहले ही इलेक्ट्रानिक बसों के किराए में छह रुपये तक की वृद्धि की थी। बाद में स्थानीय स्तर पर किराए में वृद्धि कर दी गई है। समिति ने अलग रूट का किराया तय कर दिया है।न्यूनतम किराए को बढ़ाकर 11 से 12 रुपये कर दिया है। वहीं अधिकतम किराए को 41 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया।
सबसे ज्यादा किराया कौड़ीराम और सहजनवां रूट पर बढ़ाया गया है। पहले महेसरा स्थित महुआतर से इन दोनों जगहों का किराया 37 रुपये था, जून में बढ़ाकर इसे 41 रुपये किया गया अब 50 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा छह किमी तक के लिए जो किराया अबतक 16 रुपये लग रहा था, उसे अब 20 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह 11 किमी तक के किराए को 25 रुपये कर दिया गया है। किराए को राउंड फीगर करने के चक्कर में यात्रियों की जेब कट रही है, इससे यात्री परेशान हैं। सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रानिक बसों का किराया सिर्फ गोरखपुर में ही बढ़ाया गया है। अन्य शहर में पुराने किराए पर ही बसें संचालित की जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- --
संचालित हो रहीं 25 बसें
महानगर में अभी नौ रूटों पर 25 इलेक्ट्रानिक बसें चल रहीं हैं। इन बसों से हर दिन करीब 10 हजार लोग सफर करते हैं। बेड़े में बसें बढ़ाए जाने की कवायद चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही 25 और नई बसें बेड़े में शामिल हो जाएंगी। किराए में एक रुपये दुर्घटना बीमा भी शामिल है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
इलेक्ट्रानिक बसों के किराए में वृद्धि की गई है। किराए को बढ़ाकर राउंड फीगर में किया गया है।
- महेश चंद्र, प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इलेक्ट्रानिक बस संचालन समिति