फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cisce little flower school top postion

सीआईएससीई: 10वीं और 12वीं में लिटिल फ्लावर स्कूल आगे, टॉपरों में बेटियों का दबदबा

Sat, 11 Jul 2020 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
cisce little flower school top postion
सीआईएससीई का रिजल्ट निकलने के बाद खुशी मनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर जिले के होनहारों ने परचम लहराया है। दोनों ही कक्षाओं में लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर के विद्यार्थी आगे हैं। टॉपरों में बेटियों का दबदबा है। ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी है। फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। सीआईएससीई का रिजल्ट शुक्रवार की देर शाम जारी हुआ।

विज्ञापन


10वीं में लिटिल फ्लावर के शाश्वत प्रकाश और पलक श्रीवास्तव के साथ सेंट जोसेफ खोराबार की कशिश श्रीवास्तव 98.8 फीसदी मार्क्स हासिल करके संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने हैं। पलक और कशिश लड़कियों के वर्ग में जिला टॉपर हैं। पलक को सोशल साइंस और हिंदी में 100-100 नंबर मिले हैं।
विज्ञापन


दूसरा स्थान पर लिटिल फ्लावर के श्रेयांश श्रीवास्तव ने 98.6 फीसदी, शुमाक जिडेन और आयुष त्रिपाठी संयुक्त रूप से जिले के तीसरे टॉपर बने हैं। दोनों को 98.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी तरह एलएफएस धरमपुर के ही प्रियांशु श्रीवास्तव और सौम्य श्रीवास्तव ने बारहवीं में 98.8 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही मेधावियों को गणित और कंप्यूटर में 100-100 मार्क्स मिले हैं। लिटिल फ्लावर के ही अनुष दुबे ने 98 फीसदी मार्क्स हासिल कर दूसरा स्थान औैर साहिल गुप्ता ने 97.8 फीसदी मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

ग्रामीण क्षेत्र में आरपीएम का रिजल्ट बेहतर

बारहवीं में सेंट पॉल्स स्कूल में ह्यूमैनिटीज की छात्रा खुशी एन. चंद्रा 96.25 फीसदी तो आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम की सृष्टि राय ने इंटर में 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं, दसवीं में एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी की डोना बनर्जी ने 97.4 फीसदी और स्टेपिंग स्टोन के प्रखर त्रिपाठी ने 97.4 फीसदी मार्क्स हासिल किया है।

ग्रामीण क्षेत्र के एक मात्र आरपीएम एकेडमी, कौड़ीराम के विद्यार्थियों का भी प्रदर्शन अच्छा है। बारहवीं में सृष्टि राय को 96 फीसदी तो पूजा यादव को 95 फीसदी अंक मिले हैं। स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी है। इस पर निदेशक अजय शाही और आराधना शाही ने खुशी जताई है।

उनका कहना है कि बारहवीं में 15 से ज्यादा विद्यार्थियों को 90 फीसदी से ज्यादा मार्क्स मिले हैं। हाईस्कूल में आदित्य यादव को 95.8 फीसदी और अंजना मौर्या को 94.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं।

कॉमर्स में गौरी को 97.5 फीसदी मार्क्स

मेडिकल कॉलेज रोड स्थित मेट्रो पॉलिटन स्कूल की छात्रा गौरी लखमानी को बारहवीं में 97.5 फीसदी मार्क्स मिले हैं। वह कॉमर्स की छात्रा हैं। गौरी को कंप्यूटर साइंस में 100 और अंग्रेजी साहित्य में 98 मार्क्स मिले हैं। इस पर कारोबारी पिता ताराचंद लखमानी व मां सुशीला लखमानी ने खुशी जताई है।

उनका कहना है कि इकलौती बेटी ने मान बढ़ाया है। वहीं, गौरी का कहना है कि उन्हें कॉमर्स पसंद है। वह भारतीय विदेश सेवा में जाना चाहती हैं। अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करना है, फिर प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed