{"_id":"65b76c5618e4c60247042657","slug":"cisce-intermediate-12th-and-high-school-board-exams-from-21st-february-19-centers-created-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई : इंटर की 12 और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से, 19 केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई : इंटर की 12 और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से, 19 केंद्र बनाए गए
Mon, 29 Jan 2024 02:44 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
गोरखपुर में कुल 25 सीआईएससीई स्कूल हैं। जिसमें 19 स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होनी है। ज्ञान पब्लिक स्कूल के बच्चे पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, जिनका केंद्र सेंट पॉल स्कूल में गया है। बोर्ड के नियमानुसार नए स्कूल के बच्चों का सेंटर दूसरे स्कूल में ही बनाया जाता है।
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसमें इंटर की 12 और हाईस्कूल की परीक्षाएं 21 फरवरी से होनी हैं। परीक्षा को लेकर गोरखपुर में भी बोर्ड ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी हमेशा की तरह अपने स्कूल में ही परीक्षा देंगे। वहीं, उस स्कूल के शिक्षक की ड्यूटी दूसरे स्कूल में लगाई जाएगी। यानी कोई भी शिक्षक अपने विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी नहीं कर सकेगा।
19 स्कूलों में बने परीक्षा केंद्र
गोरखपुर में कुल 25 सीआईएससीई स्कूल हैं। जिसमें 19 स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होनी है। ज्ञान पब्लिक स्कूल के बच्चे पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, जिनका केंद्र सेंट पॉल स्कूल में गया है। बोर्ड के नियमानुसार नए स्कूल के बच्चों का सेंटर दूसरे स्कूल में ही बनाया जाता है। बोर्ड परीक्षा को लेकर सेंटर इंचार्ज, सुपरवाइजर, कक्ष निरीक्षक और समन्वयक का चयन हो चुका है। सभी स्कूलों में चयनित इंचार्ज अपने-अपने स्कूल में ड्यूटी करेंगे। सीआईएससीई के समन्वयक गिरिश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।