फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cigarette box was on table in school SDM suspected headmaster was drunk

Gorakhpur News: स्कूल में मेज पर थी सिगरेट की डिब्बी, एसडीएम को शक- नशे में भी था प्रधानाध्यापक

Wed, 30 Aug 2023 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Aug 2023 12:35 PM IST
सार

 डीएम ने बताया कि अभी सभी जगहों से रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर किसी ने अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Cigarette box was on table in school SDM suspected headmaster was drunk
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर का निरीक्षण करते एसडीएम। (file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चौरीचौरा के एक कंपोजिट विद्यालय में एसडीए चौरीचौरा की जांच के दौरान मेज पर सिगरेट और माचिस की डिब्बी मिलने के मामले में प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रशासन अब सख्त एक्शन के मूड में है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि प्रधानाध्यापक के मेज पर सिगरेट और माचिस की डिब्बी मिली। संभवत: वह नशे में था। साथ ही जांच में सहयोग न करने और दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर एसडीएम चौरीचौरा ने पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कुल 20 शिक्षकों में 16 उपस्थित मिले, जबकि चार नदारद थे। चौरीचौरा के एक विद्यालय में एसडीएम प्रशांत वर्मा पहुंचे तो वहां प्रधानाध्यापक के कार्यालय में मेज पर सिगरेट और माचिस की डिब्बी मिली।
विज्ञापन


एसडीएम ने जब प्रधानाध्यापक से बात की तो उसने कोई सहयोग नहीं किया। कक्षा में चलने के लिए जब कहा गया तो वह अपनी कुर्सी पर बैठ गया। सहयोग न मिलने के चलते स्कूल का निरीक्षण सही ढंग से नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध डीएम ने बताया कि अभी सभी जगहों से रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर किसी ने अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed