फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Christian society remembered ancestors by lighting lamps on graves

कब्रों पर दीप जलाकर मसीही समाज ने पूर्वजों को याद किया

Wed, 03 Nov 2021 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Christian society remembered ancestors by lighting lamps on graves
कब्रों पर दीप जलाकर मसीही समाज ने पूर्वजों को याद किया
विज्ञापन

गोरखपुर। कैथोलिक मसीही समाज ने मंगलवार को मृतक विश्वासी दिवस मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पैडलेगंज कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्र को सजाया और मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में धर्म पुरोहितों ने लोगों को आत्मा और परमात्मा के संबंध के बारे में बताया।

मसीही समाज के लोग सुबह से ही पैडलेगंज कब्रिस्तान पहुंचने लगे थे। सभी ने अपने पूर्वजों की कब्र को फूल-मालाओं से सजाया। दोपहर बाद 3:30 बजे से कब्रों पर दीप जलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। देखते ही देखते समूचा कब्रिस्तान दीपों से जगमगा उठा। लोगों ने उन कब्रों पर भी दीप जलाए जिनके अपने नहीं पहुंचे थे। सभी ने पूर्वजों की पूजा और उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। पुरोहितों ने पवित्र शास्त्र से कुछ पदों को पढ़ा। सभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर धर्म प्रांत के बिशप थामस थूरूटिमटटम ने कहा कि मृतकों को याद करना, प्रार्थना करना और उनके द्वारा किए गए पापों के लिए क्षमा मांगना हमारा कर्तव्य है। बिशप ने प्रभु यीशु के कथन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं पुनरुत्थान और जीवन हूं। इस मौके पर बिशप थॉमस थूरुथिमटटम, सेंट जोसेफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर बेनी, विकर जनरल फादर सीबी, फादर साबू सीएसटी समाज, फादर पोली पल्ली पुरोहित सेंट एंथोनी चर्च, विलियम जोजफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed