फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Christian community celebrated Maundy Thursday, prayers held in churches

Gorakhpur News: मसीही समाज ने मनाया मौंडी थर्सडे, चर्चों में हुई प्रार्थनाएं

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Christian community celebrated Maundy Thursday, prayers held in churches
- आज मनाया जाएगा गुड फ्राइडे, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- विभिन्न चर्चों में होंगी प्रार्थनाएं, 40 दिनों के उपवास का होगा समापन

गोरखपुर। गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की शाम मसीहियों ने मैंडी थर्सडे मनाया। यीशु मसीह के अंतिम फसह (भोज) में महानगर के सभी गिरजाघरों में पाद प्रक्षालन , प्रभू भोज, मिस्सा बलिदान प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु मसीह के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित किया तथा अपने पापों का पश्चाताप किया। सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के पुरोहित संजय विंसेंट ने पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ कर विस्तार से आज के विषय पर प्रकाश डाला। बताया कि पाद प्रक्षालन कर प्रभु यीशु मसीह ने दीनता का परिचय दिया। वह अपने चेलों का पैर धोकर फसह (भोज) पर दुआ कर रोटी तोड़ कर दी और कहा यह मेरी देह है जो सारे मानव जाति के लिए है। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में बड़ी संख्या में कलीसिया के लोग एकत्रित हुए। पुरोहित रोशन लाल की ओर से पवित्र शास्त्र का पाठ किया गया। साथ ही उसके भेदों को बताते हुए कहा गया कि यीशु मसीह अपने चेलों को आदर्श शिक्षा भी देते हैं। तुम में से कोई महान बनना चाहे तो वह सभी का सेवक बने। क्राइस्ट चर्च के प्रेस विटर इंचार्ज डीआर लाल ने यीशु मसीह की ओर से दर्शाई गई परंपरा का अनुसरण किया। रेव्ह डीआर लाल ने सभी पुरुष तथा उनकी पत्नी लीना लाल ने सभी महिला श्रद्धालुओं का पैर धूल कर दीनता और नम्रता का परिचय दिया। जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइन में मुख्य पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी ने बताया यीशु मसीह के अंतिम ब्यालु का प्रभु यीशु के लास्ट सफर के यादगारी में मौंडी थर्सडे मनाया जाता है। सेंट एंथोनी चर्च धरमपुर में पाद प्रक्षालन मुख्य याजक फादर सीबीचन की ओर से किया गया। प्रवचन फादर ग्रेगरी ने दिया। अंतिम ब्यालु की मिस्सा का आयोजन हुआ ।
विज्ञापन


इसके अलावा सेट जॉन चर्च बशारतपुर , क्राइस्टचर्च शास्त्री चौक, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेंट एंड्रयूज रेलवे कॉलोनी कौवा बाग, सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, एचईएम खजांची चौक, फुल गॉस्पल चर्च मोती पोखरा, मसीही कलीसिया चर्च खरैया, एबीसी राप्ती नगर, सेंट ल्यूक चर्च राप्ती नगर आदि चर्चों में प्रार्थना के साथ प्रभु भोज आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गुड फ्राइडे आज
मसीही सेवक वीपी एलेक्जेंडर ने बताया कि मसीही समाज शुक्रवार को गुड फ्राइडे बहुत ही धूमधाम से मनाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे को प्रार्थना उपवास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु मानवता के पापों के लिए एक बलिदान थी। इसलिए 40 दिनों के उपवास के बाद गुड फ्राइडे मनाया जाता है।

-आज यहां होंगी प्रार्थनाएं
सेंट जॉन चर्च बशरतपुर में प्रार्थना का समय दोपहर 12:00 से दोपहर बाद 3:00 बजे तक।
सेंट थॉमस चर्च धरमपुर में प्रार्थना का समय सुबह 8:00 से सुबह 11:00 बजे तक।
सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइन में प्रार्थना का समय दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
सेंट एंथोनी चर्च धरमपुर में प्रार्थना का समय दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक पर दोपहर 12:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed