फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Choti diwali 2022 celebration in gorakhpur

छोटी दिवाली 2022: यम को किया दीपदान, रोशनी से जगमगाया महानगर

Mon, 24 Oct 2022 10:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Oct 2022 10:56 AM IST
सार

कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मृत्यु के देवता यमराज का पूजन कर यम का दीपक भी घर से बाहर रखा गया। मान्यतानुसार नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली के दिन यम का पूजन करने से अकाल मृत्यु और नर्क से छुटकारा मिलता है। जल, रोड़ी, अक्षत, चावल, गुड़, फूल, नैवेद्य आदि से पूजन के बाद रखा यम के नाम पर चार दीपक जलाए गए।

विज्ञापन
Choti diwali 2022 celebration in gorakhpur
छोटी दीपावली - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छोटी दीपावली रविवार को धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने चतुर्दशी दीपदान कर दीपोत्सव का प्रारंभ किया। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी अर्थात नरक चतुर्दशी पर यम का पूजन तर्पण भी किया गया। महानगर सतरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आया।

विज्ञापन


कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मृत्यु के देवता यमराज का पूजन कर यम का दीपक भी घर से बाहर रखा गया। मान्यतानुसार नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली के दिन यम का पूजन करने से अकाल मृत्यु और नर्क से छुटकारा मिलता है। जल, रोड़ी, अक्षत, चावल, गुड़, फूल, नैवेद्य आदि से पूजन के बाद रखा यम के नाम पर चार दीपक जलाए गए। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर रखा गया। व्रत करने वालों ने जल में काला तिल और कुश डालकर उससे यम का तर्पण किया। आटे का दीपक बनाकर तेल बत्ती लगाकर उसे जलाया गया और घर के बाहर रखा गया।
विज्ञापन


जयघोष के बीच खुले मां लक्ष्मी के पट
लक्ष्मी पूजा समितियों की ओर से विभिन्न मोहल्लों में लगे पंडाल में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के पट रविवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही मां लक्ष्मी के जयघोष वातावरण में गूंजने लगे। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। महानगर के माया बाजार, घंटाघर, बक्शीपुर, मोहद्दीपुर, हुमायूंपुर, जाफरा बाजार, निजामपुर, घासीकटरा, असुरन, विष्णुपुरम, राप्तीनगर, नखास, दाउदपुर मे पंडाल बनाए गए हैं। जहां माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से आराधना हो रही है। बृहस्पतिवार को भाई दूज के दिन इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाई गई हनुमान जयंती
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर रविवार को हनुमान जयंती भक्तिभाव से मनाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने पवनपुत्र का पूजन-अर्चन किया। महानगर के गोरखनाथ मंदिर, जटाशंकर हनुमान मंदिर, गोलघर काली मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, लालडिग्गी स्थित हनुमानगढ़ी सहित लगभग सभी हनुमान मंदिरों में भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed