{"_id":"5f41414b8ebc3e3ce7275790","slug":"chinese-citizen-arrested-for-illegally-entering-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चीनी नागरिक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चीनी नागरिक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Sat, 22 Aug 2020 09:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में चीनी नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा सोनौली के पगडंडी से होकर अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहे एक चीनी नागरिक को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके पास पासपोर्ट सही है लेकिन गलत तरीके से देश में घुस रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की शाम पिलर संख्या 517/23 पगडंडी से एक चीनी नागरिक को सरहद के पगडंडियों पर गस्त कर रहे एसएसबी जवानों ने पकड़ है। पूछताछ करने पर वह वह सिर्फ चीनी भाषा में बोल रहा था। ऐसे में एसएसबी, पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने उससे लंबी बातचीत की, तब पता चला उसका नाम सेनली है और वह हुबई प्रांत चीन का नागरिक है। उसके पास से पासपोर्ट भी मिला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण भारत-नेपाल सीमा सील है। स्थल मार्ग से विदेशी सहित किसी भी नागरिक को आने जाने की इजाजत नहीं है। कोतवाल सोनौली आशुतोष सिह ने बताया कि एसएसबी की तहरीर पर पकड़े गए चीनी नागरिक पर 14 विदेशी विषयक अधिनियम और धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन