{"_id":"6961649b03337338650c2539","slug":"china-made-childrens-caps-are-selling-well-in-the-markets-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1191905-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाजारों में खूब बिक रही बच्चों की चीन निर्मित टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाजारों में खूब बिक रही बच्चों की चीन निर्मित टोपी
विज्ञापन
- 200 रुपये की मिल रही रंग बिरंगी टोपियां
- इसमें सीटी लगने के कारण बच्चों को खूब आ रही पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सर्दी के मौसम में बाजारों में बच्चों की चीन निर्मित स्टाइलनेस टोपी की खूब बिक्री हो रही है। ठंड से बचाव के साथ-साथ आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगे लुक के कारण ये टोपियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। खास बात यह है कि इन टोपियों में सीटी लगी है, जिसे दबाने पर आवाज निकलती है, जिससे बच्चे खेल-खेल में टोपी पहनने के लिए उत्साहित होते हैं।
शहर के गोलघर, रेती, असुरन आदि प्रमुख बाजारों, फुटपाथों और दुकानों पर ये टोपियां 200 से 250 रुपये में उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार कुछ दिनों में इन टोपियों की मांग तेजी से बढ़ी है और रोजाना अच्छी संख्या में बिक रही है। अभिभावक भी बच्चों की जिद और खुशी को देखते हुए इन्हें खरीद रहे हैं। कार्टून कैरेक्टर, जानवरों की आकृति और फनी डिजाइन वाली ये टोपियां बच्चों को ठंड से बचाने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी कर रही हैं। यही वजह है कि सर्दी के मौसम में चाइनीज टोपियां बाजारों की रौनक बढ़ा रही हैं। फुटकर दुकानदार जावेद ने बताया कि इस साल बच्चों के लिए यह नई डिजाइन की टोपी ठंड से बचने के लिए आई है, जो बच्चों को खूब पसंद आ रही है।