फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children will learn to read Sanskrit from animated videos

Gorakhpur News: एनिमेटेड वीडियो से संस्कृत पढ़ना सीखेंगे बच्चे

Thu, 29 Jun 2023 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Children will learn to read Sanskrit from animated videos
- बच्चों को संस्कृत सिखाने के लिए शिक्षा विभाग तैयार करा रहा है संस्कृत एनिमेटेड वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से संस्कृत पढ़ना और बोलना सीखेंगे। शिक्षा विभाग ने बच्चों में संस्कृत के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए राज्य शिक्षा संस्थान वीडियो बनाने की तैयारियों में जुट गया है।

शिक्षा विभाग पहले विशेषज्ञों से कविता लेखन का कार्य कराएगा और फिर कविताओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। ऑडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ही एनिमेटर विशेषज्ञों की मदद से एनिमेशन का निर्माण, स्पेशल इफेक्ट, कंपाइलेशन आदि का कार्य किया जाएगा। जिला समन्यवक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे वाले दिन बच्चे इन एनिमेटेड वीडियो को देख व सुनकर अपनी उच्चारण, पठन व श्रवण की क्षमता को आनंददायक वातावरण में विकसित कर सकेंगे। इससे बच्चों में श्रवण और उच्चारण संस्कृति को बढ़ावा मिल सकेगा। विषयवस्तु की समझ बढ़ेगी। संगीतात्मक कविताओं व घटनाओं के माध्यम से दृश्यात्मक और श्रवण समझ बच्चों में विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed