{"_id":"6a8e070bf10af3e02103a20e","slug":"children-showcased-their-talent-in-the-rakhi-making-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1429985-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पूर्व बाल जागृति संस्थान की ओर से राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को भाई-बहन के प्रेम और रक्षाबंधन के महत्व से परिचित कराया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ आकर्षक राखियां बनाईं। संस्थान के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। ग्रुप ए में मुस्कान ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय और अक्षरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में मारल ने प्रथम, आतिफ ने द्वितीय और शिवांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर संस्थापक राजीव रस्तोगी, महामंत्री संजय गर्ग, मंत्री पदम अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन