{"_id":"60c07ab28ebc3e429e5b4ace","slug":"children-orphaned-by-corona-will-get-four-thousand-rupees-monthly-and-laptop-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को चार हजार रुपये मासिक और लैपटॉप भी मिलेगा, तैयार की जा रही विद्यार्थियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को चार हजार रुपये मासिक और लैपटॉप भी मिलेगा, तैयार की जा रही विद्यार्थियों की सूची
Wed, 09 Jun 2021 01:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:54 PM IST
सार
मंडल के 252 आईटीआई में अध्ययनरत हैं 40 हजार प्रशिक्षणार्थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय औद्योगिक संस्थानों या निजी आईटीआई में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जिनके माता पिता का निधन कोरोना महामारी की वजह से हुआ है। ऐसे विद्यार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से चार हजार रुपया का मासिक भत्ता और लैपटॉप देने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर इन संस्थानों में पढ़ने वाले ऐसे अनाथ विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।
व्यावसायिक शिक्षा परिषद के डीजी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसे प्राथमिकता देने का निर्देश मिला है। जिसके बाद से ज्वाइंट डायरेक्टर आईटीआई ने सभी सरकारी और निजी आईटीआई को पत्र लिखकर ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
पत्र के मुताबिक ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता दोनों की कोविड-19 महामारी के कारण मृत्यु हो गई हो। अथवा माता या पिता की दिनांक 1 मार्च 2020 से पूर्व मृत्यु हो गई हो एवं जीवित माता/पिता की कोविड 19 के कारण मृत्यु हो गई हो। अथवा माता-पिता दोनों की दिनांक 1 मार्च 2020 से पूर्व मृत्यु हो गई हो एवं अभिभावक की कोविड-19 से मृत्यु हो गई हो। ऐसे विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। पात्र प्रशिक्षार्थी तत्काल अपने अपने संस्थान के प्रधानाचार्य प्रबंधक से संपर्क कर सूचना गूगल शीट पर भरवाना सुनिश्चित करें।

गोरखपुर मंडल के 252 आईटीआई में अध्ययनरत हैं 40000 प्रशिक्षणार्थी
गोरखपुर मंडल के अंतर्गत देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर में सरकारी और निजी कुल मिलाकर 252 आईटीआई हैं। जिनमें 40000 प्रशिक्षणार्थी अध्ययनरत हैं।
आईटीआई जेडी राजेश राम ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से अनाथ होने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश शासन स्तर से मिला है। सभी प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित कर जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।