फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children corona ward to be built in super specialty block at BRD Medical College Gorakhpur

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में बनेगा बच्चों का कोरोना वार्ड, संक्रमित महिला और गर्भवती भी इसी वार्ड में होंगी भर्ती

Thu, 27 May 2021 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 02:06 PM IST
सार

क्षमता 200 बेड की होगी, 25 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू और 25 बेड का एनआईसीयू हो रहा तैयार।

विज्ञापन
Children corona ward to be built in super specialty block at BRD Medical College Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों के लिए वार्ड बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में 200 बेड तैयार किए जा रहे हैं। यहां संक्रमित बच्चों के साथ ही महिलाओं और गर्भवती का भी इलाज होगा। संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए यहीं पर नीकू और पीकू वार्ड बनेंगे।
विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अभी 200 बेड का कोविड अस्पताल संचालित किया जा रहा है। लेकिन, अब यहां की व्यवस्था बदली जाएगी। एक महीने से कम उम्र के संक्रमित बच्चों के लिए न्यू नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (नीकू) तैयार किया जा रहा है। इसकी क्षमता 25 बेड की होगी। इसके लिए बेबी वार्मर, मल्टीपैरामीटर वार्ड में स्थापित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही नवजात बच्चों के लिए अलग वेंटिलेटर भी लगाए जा रहे हैं। इसी ब्लॉक में 25 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) भी बनाया जा रहा है। इसमें 25 वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। यहां पर एक महीने से लेकर 14 साल तक के बच्चे भर्ती होंगे। जरूरत के मुताबिक नीकू और पीकू में 50 बेड और बढ़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती व महिलाओं के लिए सौ बेड

सुपर स्पेशिलटी ब्लॉक में गर्भवती व महिलाओं के इलाज के लिए 100 बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। इसमें 80 बेड में गर्भवती व महिलाएं रहेंगी। करीब 20 बेड गर्भवतियों के संक्रमित नवजातों के लिए अलग से तैयार किए जा रहे हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महिलाओं और बच्चों के इलाज के इंतजाम एकदम अलग किए जा रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को इसके लिए चुना गया है। इस वार्ड में सभी संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द वार्ड तैयार हो जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इंसेफेलाइटिस वार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed