{"_id":"5eac3e438ebc3e909b669fce","slug":"children-born-at-the-medical-college-gate59","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के गेट पर पैदा हुआ बच्चा, लोगों ने एंबुलेंस पायलट को दी शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के गेट पर पैदा हुआ बच्चा, लोगों ने एंबुलेंस पायलट को दी शाबाशी
Sat, 02 May 2020 12:11 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट पर शुक्रवार की शाम एक नवजात को एंबुलेंस में ही जन्म दी है। जज्जा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। 108 एंबुलेंस चालक के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) ने सुरक्षित प्रसव कराते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोरखनाथ की मीना खातून (38) पति कैशर सलाम को शुक्रवार को अचानक दर्द शुरू हो गया। इस बीच परिजन इलाज के लिए महिला अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच 108 एंबुलेंस से महिला को पायलट सतीश जायसवाल और ईएमटी रोहित गुप्ता लेकर गए। बीच रास्ते में ही अचानक दर्द और बढ़ गया। दर्द बढ़ता देख रोहित ने मेडिकल कॉलेज गेट पर एंबुलेंस को रोकवा दिया और सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पायलट और ईएमटी की तारीफ की।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क मैनेजर बृजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजा गया था। ईएमटी ने एहतियात बरतते हुए प्रसव कराया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ्य है।