गोरखपुर: दो साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़ खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा, चलेगा अभियान
एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने अपील की जब भी आशा कार्यकर्ता और उनके सहयोगी दवा खिलाने जाएं तो उनका सहयोग करें। दवा खिलाने के लिए बनाई गई प्रत्येक टीम 25 घरों में जाकर दवा खिलाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाइलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग 12 से 27 मई तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाएगा। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे। यह दवा निशुल्क खिलाई जाएगी। इसका सेवन दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को छोड़कर सबको खिलाई जाएगी।
वह सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में आयोजित एकदिवसीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। बताया कि जिले में डीईसी और एल्बेंडाजोल नामक दवा की डोज उम्र के अनुसार दी जाएगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है और इसे स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही खाना आवश्यक है।
दवा खाने से जब शरीर में परजीवी मरते हैं तो कई बार सिरदर्द, बुखार, उल्टी, बदन में चकत्ते और खुजली जैसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, यह स्वत ठीक हो जाते हैं। एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने अपील की जब भी आशा कार्यकर्ता और उनके सहयोगी दवा खिलाने जाएं तो उनका सहयोग करें। दवा खिलाने के लिए बनाई गई प्रत्येक टीम 25 घरों में जाकर दवा खिलाएगी।
एसीएमओ वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ एके चौधरी ने बताया जिले में हाथीपांव के 1,500 और हाइड्रोसील के 600 से अधिक मरीज है। इस मौके पर पाथ संस्था के प्रोग्राम मैनेजर डॉ ज्ञान, जिला समन्वयक प्रणव पांडेय, एसीएमओ डॉ वीपी पांडेय, सीपी मिश्रा, सुनीता पटेल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के जोनल कोआर्डिनेटर डॉ अरूण, डीपीएम पंकज आनंद, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
यह है दवा का डोज
दो वर्ष से अधिक व पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को 100 ग्राम की एक डीईएसी गोली और 400 ग्राम की एक एलबेंडाजोल गोली देनी है। पांच से पंद्रह वर्ष आयु वर्ग के लोगों को डीईसी की 200 ग्राम की दो गोली और एलबेंडाजोल की 400 ग्राम की एक गोली दी जाएगी। इसके अलावा 15 वर्ष से अधिक आयु वग्र के लोगों को डीईसी की 300 ग्राम की तीन गोली और 400 ग्राम एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।