{"_id":"658f22c5400caa976806a8fa","slug":"children-became-aware-of-interesting-information-about-astronomy-during-the-educational-trip-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-416153-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शैक्षिक भ्रमण में खगोल की रोचक जानकारी से अवगत हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शैक्षिक भ्रमण में खगोल की रोचक जानकारी से अवगत हुए बच्चे
Sat, 30 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लालपुर बेलघाट के शिक्षकों एवं बच्चों ने शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण किया। बच्चों को चिड़ियाघर, नक्षत्रशाला, नौका विहार एवं गोरखनाथ मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक पहलुओं को जाना। इसी क्रम में तारामंडल एवं चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए खगोल और प्रकृति की रोचक जानकारी से भी अवगत हुए। इस मौके पर गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान दास, सचिन कुमार, प्रशांत सिंह, सुमन गुप्ता, कुमुद त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन