{"_id":"6719ed76478fe13af30c1bb8","slug":"child-was-strangled-to-death-with-rope-in-deoria-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: शाम को साइकिल चलाने निकला था आकाश, रस्सी से गला दबाकर कर दी गई हत्या; सिटी फॉरेस्ट के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: शाम को साइकिल चलाने निकला था आकाश, रस्सी से गला दबाकर कर दी गई हत्या; सिटी फॉरेस्ट के पास मिला शव
Thu, 24 Oct 2024 12:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:37 PM IST
सार
देवरिया जिले में एक बच्चे का शव सिटी फॉरेस्ट के पास पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि बच्चा शाम को साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंदग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी आठ साल के बच्चे आकाश का शव बुधवार सुबह आठ बजे सिटी फॉरेस्ट के पास पड़ा मिला। आकाश मंगलवार शाम को साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। बुधवार सुबह मां ललिता को आकाश का शव मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मूलरूप से देवरिया के सलेमपुर के गांव पिपरा भानमती निवासी ललिता ने नंदग्राम थाने में बुधवार दोपहर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह नंदग्राम में छीनू के मकान में पांच साल से किराये पर रह रही हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे आकाश घर से साइकिल चलाने के लिए गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने काफी तलाश की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह वह उसकी तलाश में निकलीं तो सिटी फॉरेस्ट के पास उसका शव पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो बहनों का अकेला भाई था आकाश
जानकारी के अनुसार, आकाश के पिता का देहांत हो चुका है। मां ललिता मजदूरी करके पालन पोषण करती हैं। आकाश को एक बड़ी व एक छोटी बहन हैं। आकाश तीसरी कक्षा में नंदग्राम क्षेत्र में ही एक स्कूल में पढ़ता था। दोनों बहनों व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।