{"_id":"62f34afc4a43dd53141af98a","slug":"child-murdered-after-misdeed-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कुकर्म के बाद की गई थी बच्चे की हत्या, गांव के बाहर कुआं में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कुकर्म के बाद की गई थी बच्चे की हत्या, गांव के बाहर कुआं में मिली थी लाश
Wed, 10 Aug 2022 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 AM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे से कुकर्म और सिर में चोट से मौत की पुष्टि हो गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम में कुकर्म और हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के एक गांव से दो अगस्त की रात लापता 11 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद पिटकर हत्या की गई थी। सिर और सीने की हड्डी बेरहमी से तोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चंदन साहनी पर अगवा कर कुकर्म करने व हत्या की धारा में केस दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पूछताछ में उसने बताया कि विरोध करने पर मारे पीटे थे और पहचान छिपाने के लिए हत्या कर दिए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बालक दो अगस्त की शाम एक व्यक्ति के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
दो अगस्त की रात को ही बच्चे की मां ने चिलुआताल थाने की मजनू पुलिस चौकी पर सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। रविवार रात आठ बजे गांव के बाहर स्थित कुआं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुआं से शव बरामद किया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे से कुकर्म और सिर में चोट से मौत की पुष्टि हो गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम में कुकर्म और हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।