फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Child abusers clashed over mutual dominance in Gorakhpur juvenile home, one still absconding

बाल सुधार गृह: 'वर्चस्व' को लेकर बना अखाड़ा,3 में से अभी भी 1 फरार-जानिए क्यों मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Nov 2024 10:32 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:32 AM IST
सार

शनिवार रात 11 बजे बाल अपचारियों अपचारियों ने आपस में वर्चस्व को लेकर मारपीट कर ली। इस दौरान कई को गंभीर चोटें भी आई हैं। बाल अपचारियों ने बीच बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों को भी मारने के लिए दौड़ा लिया और कमरे में तोड़फोड़ की। करीब दो घंटे तक कमरे में उत्पात मचाते रहे। तीन अपचारी खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गए। दो तो पकड़े गए, लेकिन एक अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Child abusers clashed over mutual dominance in Gorakhpur juvenile home, one still absconding
बाल सुधार गृह के बाहर प्रदर्शन करते मोहल्लेवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा के शिवपुर सहबाजगंज में मंगलवार को शिफ्ट हुए बाल सुधार गृह में शनिवार देर रात बाल अपचारियों में वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद तीन अपचारी खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गए। सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले बाल अपचारियों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


रविवार सुबह तिवारीपुर इलाके से दो बाल अपचारी पकड़ लिए गए। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बाल सुधार गृह पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तीसरे देवरिया के बाल अपचारी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

 

Child abusers clashed over mutual dominance in Gorakhpur juvenile home, one still absconding
बाल सुधार गृह पहुंचे एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात 11 बजे बाल अपचारियों अपचारियों ने आपस में वर्चस्व को लेकर मारपीट कर ली। इस दौरान कई को गंभीर चोटें भी आई हैं। बाल अपचारियों ने बीच बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों को भी मारने के लिए दौड़ा लिया और कमरे में तोड़फोड़ की।

करीब दो घंटे तक कमरे में उत्पात मचाते रहे। तीन अपचारी खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गए। इधर, पकड़े गए अपचारियों में चौरीचौरा और एक का तिवारीपुर इलाके में घर है। तिवारीपुर का बाल अपचारी, अपने दोस्तों के पास शरण लेने गया था। इससे पहले ही वह डोमिनगढ़ के पास से पकड़ लिया गया।
 

Child abusers clashed over mutual dominance in Gorakhpur juvenile home, one still absconding
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किराए पर ली है दो मंजिला बिल्डिंग
गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (कैथोलिक संस्था) की ओर से बाल शिशु गृह संचालित होती थी। कुछ माह पहले उसे बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा कि बीते मंगलवार को प्रशासन ने बाल शिशु गृह को किराए पर लेकर सूर्यकुंड से बाल अपचारियों को लाकर रखा था।

बाल शिशु गृह को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (कैथोलिक संस्था) से बाल सुधार गृह के लिए 75 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया है। घटना के बाद रविवार को बाल सुधार गृह प्रशासन ने कैंपस में कैमरा लगवा दिया। साथ ही बाउंड्रीवॉल पर कटीले तार लगवाए।

लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे कर रहे बाल अपचारी, प्रदर्शन
घनी आबादी के बीच शिवपुर सहबाजगंज में बाल सुधार गृह की बिल्डिंग है। मोहल्ले के पीएन गुप्ता, नगीना, बेचन, समुंदर, कृष्ण, धीरेंद्र श्रीवास्तव, शोभा देवी, बबीता देवी, राजकुमारी, राधिका देवी, संगीता देवी, और रेनू देवी ने बताया कि बाल अपचारी लोगों को देखकर गाली दे रहे हैं। लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे कर रहे हैं। इससे लोग छतों पर नहीं जा रहे हैं। परेशान मोहल्लेवासियों ने रविवार को बाल सुधार गृह के गेट पर प्रदर्शन किया और हटाने की मांग की है।
 
विज्ञापन

Child abusers clashed over mutual dominance in Gorakhpur juvenile home, one still absconding
एसपी सिटी अभिन त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन तक मुलाकात बंद
बाल सुधार गृह में मारपीट और बवाल के बाद प्रशासन ने बुधवार तक मुलाकात पर रोक लगा दी है। देवरिया के खुखुंदू से अनीता देवी, भाटपाररानी से संगीता देवी और भलुअनी से ओमप्रकाश अपने बेटे से मिलने आए थे, उन्हें निराश लौटना पड़ा।


मारपीट के बाद बाल सुधार गृह से तीन बाल अपचारी भाग गए थे। दो को खोजकर बाल सुधार गृह पहुंचा दिया गया है। एक की तलाश में टीमें लगी हैं: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed