फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says People seal on good governance, victory in up election 2022

गोरखपुर में होलिकोत्सव: सीएम योगी बोले-चुनाव में मिली जीत सुशासन पर जनता की मुहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन विश्वास का प्रतीक

Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार गोरखपुर आए योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम पांडेयहाता के होलिकादहन शोभायात्रा में हिस्सा लिया। पांडेयहाता होलिकादहन उत्सव समिति के कार्यक्रम में योगी ने कहा कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए लोकप्रिय सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says People seal on good governance, victory in up election 2022
मुख्यमंत्री ने पांडेयहाता के होलिकोत्सव में लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री (कार्यवाहक) योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम केवल राजनीतिक परिणाम नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक प्रतिबद्धता, ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाली जनता की मुहर है। चुनाव परिणाम बताता है कि जीत हमेशा सत्य की होती है। योगी चार दिवसीय (17-20 मार्च) दौरे पर गोरखपुर आए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार गोरखपुर आए योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम पांडेयहाता के होलिकादहन शोभायात्रा में हिस्सा लिया। पांडेयहाता होलिकादहन उत्सव समिति के कार्यक्रम में योगी ने कहा कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए लोकप्रिय सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब आठ वर्ष पहले सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी थी, जो अब सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के रूप में जन विश्वास का प्रतीक बन गया। केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता से काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की पहचान, आस्था का सम्मान, महिलाओं, बहन, बेटियों की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, व्यापारियों की सुरक्षा और किसानों की खुशहाली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचाने के जो सफल कार्य हुए, उनका सुखद परिणाम चुनाव में देखने को मिला है। 

पीएम मोदी पर विश्वास बढ़ा 

योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से तमाम भ्रामक प्रचार किए गए। अनर्गल प्रलाप किया गया। आपत्तिजनक व व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। राजनीतिक मर्यादाओं को धता बताया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास दृढ़ता से कायम रहा और विपक्ष की सारी कारगुजारी धरी की धरी रह गई। 

हर पल जनता के साथ खड़ी रहती है संवेदनशील सरकार
योगी ने कहा कि संवेदनशील सरकार हर पल जनता के साथ खड़ी रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन की जो मिसाल पेश की गई, उसकी सराहना पूरी दुनिया ने की है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना प्रबंधन के नए मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदेश में वैक्सीन की 30 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

अब 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लग रहा है। संवेदनशील सरकार ने जनता को महामारी से बचाया। भुखमरी की स्थिति भी नहीं आने दी है। कोरोना संकट के दौरान देश के 80 करोड़ व प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। यह सरकार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन पहले की सरकारों में गरीबों का राशन माफिया के हाथ में चला जाता था। आज माफिया गरीब के अधिकार पर डकैती डालने की हिम्मत नहीं कर सकता। भाजपा सरकार सुरक्षा के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशील है।

अर्थव्यवस्था में नंबर-वन बनेगा यूपी 
 योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ा है। हमें उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार, महिलाओं व व्यापारियों की सुरक्षा, प्रति व्यक्ति आय आदि क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। होली पर्व की प्रासंगिकता भी यही होगी कि हम सभी इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित हों। होली सामूहिकता के भाव की प्रेरणा देने का पर्व है।

लोक कल्याण की भावना से आगे बढ़ें

योगी ने कहा कि हर युग में भगवान का अवतरण हुआ है। होलिकादहन का पर्व भगवान नृसिंह के अवतरण की कथा को बताता है। प्रभु के अवतरण की कथाएं हमें सद्मार्ग पर ले चलती हैं। यह शिक्षा देती हैं कि अन्यायी, अत्याचारी, दुराचारी कितना भी बड़ा हो, उसके आगे झुकने की आवश्यकता नहीं है।

जैसे हिरण्यकश्यप का अंत हुआ, वैसे ही सभी अत्याचारियों का अंत होता है। हमें हमेशा उमंग के साथ लोक कल्याण की भावना का हिस्सा बनकर आगे बढ़ना है। किसी भी अच्छे कार्य में छोटे से छोटा योगदान देने के लिए मौके से चूकना नहीं है। सदैव अच्छे मार्ग का अनुसरण करिए। होलिका दहन और होलिकोत्सव का यही संदेश है।

चुनाव में गोरखपुर की जनता ने रचा इतिहास
योगी ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने इस चुनाव में इतिहास रचा है। आजादी के बाद भाजपा को जिले में सभी नौ सीटों पर जीत मिली है। इसी तरह गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा की झोली में आई हैं। इसके लिए गोरखपुर व मंडलवासियों का आभार है। यह जीत कई मायने में एतिहासिक है।

शालीनता से मनाएं होली, सबकी सुविधा का ख्याल रखें
योगी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। कहा कि रंग, उमंग, उल्लास का पर्व शालीनता से मनाना है। जोश में होश नहीं खोना है। होली पर हर एक व्यक्ति की भावनाओं का ध्यान रखना है। यदि कोई व्यक्ति स्वास्थ्य या पारिवारिक कारणों से रंग नहीं खेलना चाहता हो तो उस पर रंग न डालें। गंदगी न फेंकें और न किसी की आंखों को नुकसान पहुंचाएं। होली सामाजिक एकता का पर्व है। यह उस सनातन संस्कृति का हिस्सा है, जिसने दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: का मंत्र दिया है। इसमें न जातिवाद है न क्षेत्रवाद। सब एक जैसे हैं। हम सभी को इसी विराटता से खुद को जोड़ने की जरूरत है। 

परिणाम आने के साथ प्रदेशवासियों ने खेली होली

योगी ने कहा कि चुनाव परिणामों के साथ ही प्रदेशवासियों ने होली खेलनी प्रारंभ कर दी थी। सौभाग्य है कि मैं होलिकादहन के इस प्राचीन उत्सव में कई वर्षों से भागीदार बनता रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed