फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said BJP will contest elections only for the District Panchayat member

सीएम योगी ने दिया जीत का मंत्र, बोले- भाजपा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का लड़ेगी चुनाव

Thu, 14 Jan 2021 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said BJP will contest elections only for the District Panchayat member
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिए। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 मार्च को यूपी में भाजपा सरकार चार साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन


कहा कि संगठन ने पंचायत चुनाव के मानक तय किए हैं। भाजपा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना है। इतना ध्यान रखना है कि ग्राम पंचायतों में गलत लोग न चुनकर चले जाएं। जब अच्छे लोग चुनकर जाएंगे, तब तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर पुस्तक छपवाई जा रही है। यह जल्द ही पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के हाथों में होगी। उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना है। निश्चित सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास करेगा लेकिन साक्ष्यों सहित जवाब देना है। जब लाभार्थी जनता के बीच खड़ा होकर विकास की बात कहेगा तो सब विश्वास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को भी करारा जवाब मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही बिहार के प्रदेश सह संगठन मंत्री रत्नाकर व यूपी के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगठन व सरकार को सामंजस्य बनाकर काम करने की नसीहत दी।

 

पीएम का कार्यकाल उपलब्धियों भरा

मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार जल्द ही सात साल का कार्यकाल पूरा करेगी, जो उपलब्धियों से भरा है। इसका प्रचार-प्रसार करना है। प्रधानमंत्री के हर ट्वीट को री-ट्वीट करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार में तकनीकी का इस्तेमाल जरूरी है। सोशल मीडिया को बड़ा माध्यम बनाया जा सकता है। संगठन की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर बूथ को जीतने का मंत्र याद रखना है।
जनता के विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इस संगठन में कार्यकर्ता या किसी दायित्व में रह कर कार्य करना गौरव की बात है। हम जिस दायित्व में रहें, अपना कार्य ईमानदारी से करें। संगठन के वैचारिक अधिष्ठान के प्रचार-प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है। गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी बड़ी है।
इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉॅ. धर्मेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों का परिचय दिया। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, मंत्री जनार्दन तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी विनय सिंह जेआरएफ, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र, पंकज जायसवाल, पवन चतुर्वेदी मौजूद रहे।
तय मानक से लगेगी कोरोना वैक्सीन
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी समझाई। कहा कि केंद्र सरकार ने जो मानक तय किए हैं, उसी हिसाब से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। किसी स्तर पर हस्तक्षेप की शिकायत नहीं होनी चाहिए। सबसे पहले कोरोना वारियर्स का टीकाकरण होगा। सभी नेता, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मानक का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed