फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister yogi adityanath reached gorakhpur, will meet rss chief mohan bhagwat

आरएसएस प्रमुख से मिले मुख्यमंत्री योगी, सवा घंटे तक चली अनौपचारिक मुलाकात

Mon, 27 Jan 2020 06:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister yogi adityanath reached gorakhpur, will meet rss chief mohan bhagwat
रविवार की देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर में माथा टेका। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की देर रात सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष चंद्र बोस नगर जाकर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की।
विज्ञापन


यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली, फिर मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर आ गए। अनौपचारिक मुलाकात की वजह नहीं बताई गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ आंदोलन और प्रदेश सरकार की तरफ से की गई प्रभावी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी संघ प्रमुख को दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की देर शाम गोरखपुर आए। गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर आरएसएस प्रमुख से मिलने चले गए। कड़ी सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री का काफिला आरएसएस के प्रांतीय सम्मेलन स्थल सरस्वती शिश मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। मुख्यमंत्री सीधे आरएसएस प्रमुख के विश्राम कक्ष में गए, फिर अनौपचारिक बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। देर रात वह गोरखनाथ मंदिर आए और वहीं विश्राम किया। मुख्यमंत्री के गोरखपुर आने और संघ प्रमुख से मिलने का कार्यक्रम अचानक बना था। आरएसएस का प्रांतीय सम्मेलन 23 जनवरी से चल रहा था, जिसका समापन सोमवार को हुआ है।


दूसरी तरफ सोमवार की सुबह गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया, फिर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और महंत दिग्विजयनाथ के समाधि स्थल जाकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने गो-सेवा भी की। वह गोशाला में गए और गायों को गुड़, चना खिलाया। पूजा-पाठ के बाद गोरखनाथ मंदिर के सभागार में जनता दरबार लगाया, फिर गंगा यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed