फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister will sign the MoU of charcoal plant tomorrow

Gorakhpur News: सीएम कल चारकोल प्लांट के एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर, गोरखपुर में लगेगा देश का दूसरा प्लांट

Sat, 14 Oct 2023 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Sat, 14 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

चारकोल प्लांट की स्थापना सहजनवां के सुथनी में होगी। यह देश का दूसरा प्लांट होगा। पहला प्लांट वाराणसी में खुला है। महानगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए एनटीपीसी नगर निगम के भवनों और जमीन पर सौर ऊर्जा पैनल लगाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister will sign the MoU of charcoal plant tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 15 अक्तूबर को नगर निगम में 255 करोड़ रुपये के चारकोल प्लांट के एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 220 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में नगर निगम जुट गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैंं। चारकोल प्लांट की स्थापना सहजनवां के सुथनी में होगी। यह देश का दूसरा प्लांट होगा। पहला प्लांट वाराणसी में खुला है। महानगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए एनटीपीसी नगर निगम के भवनों और जमीन पर सौर ऊर्जा पैनल लगाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल से चरस तस्करी में दरोगा बर्खास्त, रिपोर्ट शासन को भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर व नगर आयुक्त ने की तैयारी बैठक: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम नगर निगम में बैठक की गई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक नगर आयुक्त डाॅ. मणिभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed