फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chicken being sold for 160 rupees and Parwal being sold for 240 to 320 rupees per kg

Gorakhpur News: मुर्गे से भी महंगा बिक रहा परवल, बंगाल से शुरू हुई आवक

Sat, 10 Feb 2024 01:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Feb 2024 01:03 PM IST
सार

महेवा मंडी के सब्जी के व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि शादी-विवाह में परवल का इस्तेमाल कलौंजी बनाने में किया जाता है। ऐसे में लगन के समय में परवल की मांग ज्यादा रहती है। लगन समाप्त होने के साथ ही इसके दाम भी कम हो जाएंगे।

विज्ञापन
chicken being sold for 160 rupees and Parwal being sold for 240 to 320 rupees per kg
परवल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मी की प्रमुख हरी सब्जी परवल ने बाजार में दस्तक दे दी है, लेकिन इसकी कीमत बहुत अधिक है। खुदरा बाजार में परवल मुर्गे से भी महंगा बिक रहा है। मुर्गा जहां 140 से 160 रुपये किलो है तो वहीं, खुदरा बाजार में परवल 240 से 320 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन


महेवा मंडी में बंगाल से परवल की आवक शुरू हो गई है। शुक्रवार को महेवा थोक मंडी में बंगाल से परवल की एक गाड़ी पहुंची थी। मांग की तुलना में आवक कम होने से परवल थोक में 150 से 200 रुपये किलो के बीच बिका।
विज्ञापन


वहीं असुरन, आर्यनगर, बेनीगंज, धर्मशाला बाजार, बेतियाहाता आदि खुदरा बाजारों में परवल 240 से 320 रुपये किलो बिका। दाम अधिक होने से परवल के शौकीन किलो नहीं बल्कि पाव में खरीदकर परवल घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महेवा मंडी के थोक सब्जी व्यापारी हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि सीजन में सबसे पहले बंगाल के परवल ही मंडी में आते हैं। कम आवक के कारण परवल के दाम भी अधिक होते हैं। बताया कि फरवरी के अंत तक बंगाल से परवल की आवक बढ़ जाएगी। आवक बढ़ने के साथ ही इसके दाम भी कम हो जाएंगी। बताया कि मार्च अप्रैल के बीच बलिया, फरेंदा, कैंपियरगंज, चौरीचौरा से लोकल परवल की आवक शुरू होती है। लोकल परवल आने के बाद इसके दाम 15 से 20 रुपये किलो हो जाएंगे।

लगन की वजह से बढ़ी मांग
महेवा मंडी के सब्जी के व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि शादी-विवाह में परवल का इस्तेमाल कलौंजी बनाने में किया जाता है। ऐसे में लगन के समय में परवल की मांग ज्यादा रहती है। लगन समाप्त होने के साथ ही इसके दाम भी कम हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed