Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today

छठ महापर्व: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, घाटों पर ड्रोन से निगरानी; लागू रहेगा डायवर्जन

Sun, 15 Nov 2026 01:37 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 15 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी।

विज्ञापन
Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today
छठ महापर्व के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया राप्ती नदी स्थित राजघाट - फोटो : मीना साहनी (संवाद)

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ पर शनिवार शाम खरना का प्रसाद गुड़ से बनी खीर, रोटी ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। रविवार को व्रती महिलाएं दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखेंगी और शाम 5:24 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालु पहुंचेंगे। सोमवार सुबह 6:37 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण करेंगी। शनिवार को घरों में छठ की तैयारी करते समय छठ गीत जोड़े-जोड़े फलवा... सुरुज देव घटवा पे, तिवई चढ़ावेले हो... महिलाएं गाती रहीं। माहौल भक्ति से पूरे दिन सराबोर रहा।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना का अनुष्ठान श्रद्धा और पवित्रता के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान सूर्य और छठी मइया को गुड़ से बनी खीर, रोटी और अन्य प्रसाद अर्पित किया। पूजा के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर खरना का व्रत पूरा किया। प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों और परिचितों में भी वितरित किया गया। खरना के बाद ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पारण 

Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today
छठ पर्व पर गिरधरगंज बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देंगी। इसके बाद सूप में सजाए गए मौसमी फल, ठेकुआ और चावल के आटे से बने लड्डू सहित अन्य प्रसाद सूर्यदेव और षष्ठी माता को अर्पित किए जाएंगे।

 

आदित्य षष्ठी पर बन रहा दुर्लभ संयोग

Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today
लोक आस्था के महापर्व छठ के स्वागत में सजकर तैयार मानसरोवा स्थित शिव मंदिर परिसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार रविवार को कार्तिक शुक्ल षष्ठी और रविवार का अद्भुत संयोग बन रहा है। यह सूर्यदेव का दिन माना जाता है, इसलिए इस तिथि को आदित्य षष्ठी कहा गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने से सूर्य उपासना का सात गुना फल प्राप्त होता है। रविवार को सुबह से रात 12:28 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही रवियोग भी बन रहा है। दोनों योगों का एक साथ होना दुर्लभ संयोग है। इन शुभ योगों में की गई पूजा, व्रत और दान विशेष फलदायी माने जाते हैं।


 

घाटों से रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा का पहरा, ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today
लोकआस्था के महापर्व छठ के स्वागत में सजकर तैयार गुरु गोरक्षनाथ घाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी।

रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। अपराह्न तीन बजे से घाटों की ओर चारपहिया और तिपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह व्यवस्था सोमवार सुबह 10 बजे तक लागू रहेगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को राजघाट, गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर पोखरा और रामगढ़ताल स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन की स्थिति परखी। संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


 

भारी वाहनों के लिए बदला रहेगा रास्ता

Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today
सत्याग्रह एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यातायात पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन प्लान के मुताविक, रविवार अपराह्न तीन से रात आठ बजे तक और सोमवार सुबह तीन से 10 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन निर्धारित वैकल्पिक मागों से होगा। लखनऊ और संतकबीरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नौसढ़ से बाघागाड़ा और रामनगर करजहां फोरलेन की ओर भेजा जाएगा। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और बड़हलगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन बाधागाड़ा से रामनगर करजहां होकर गुजरेंगे। कुशीनगर और देवरिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रोडवेज बसों के लिए निर्धारित किया गया मार्ग

Chhath Festival: Devotees to Offer Evening Arghya to the Setting Sun Today
बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बसों, तेल और गैस टैंकरों, दूध के वाहनों और अन्य राजकीय वाहनों के लिए विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग वाईपास, असुरन, खजांची और स्पोर्ट्स कॉलेज होते हुए बरगदवा चौराहे तक का मार्ग निधर्धारित किया गया है। वहीं, लालडिग्गी से गीता प्रेस और रेती चौराहे तक तथा फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर चारपहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed