{"_id":"659afe98781677ad760e732a","slug":"chess-kamlesh-won-senior-open-title-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-425301-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज: कमलेश ने जीता सीनियर ओपेन खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज: कमलेश ने जीता सीनियर ओपेन खिताब
Mon, 08 Jan 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4.5 अंक हासिल कर शशि प्रकाश बने उप विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सीनियर ओपेन जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन छह व सात जनवरी को एसएस एकेडमी में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 16 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे। इसके टाॅप सीडेड रेटेड खिलाड़ी कमलेश कुमार ने सभी मैचों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर पांच अंक के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि कमलेश ने जय गुप्ता, आर्यांश, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, अतुल गुप्ता और अमितेश आनंद को हराया। वहीं, टाइब्रेक के आधार पर 4.5 अंक बनाकर तीसरी वरीयता खिलाड़ी शशि प्रकाश को उपविजेता का खिताब मिला। तीसरे स्थान पर 4.5 अंक बनाकर रेटेड खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिंह रहे।
अंडर-9 वर्ग में तीन अंक बनाकर दीपांजलि श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहीं, जबकि दूसरे स्थान पर दो अंक बनाकर आर्यांश रहे। अंडर 11 आयु वर्ग में तीन अंक बनाकर नवोदित रेटेड खिलाड़ी सोहम मित्तल पहले स्थान पर रहे। वहीं तीन अंक बनाकर प्रांजल मिश्रा दूसरे स्थान रहे। प्रतियोगिता का बेस्ट गर्ल्स का पुरस्कार प्रगति, शान्वी सिंह, तुषिता तेजस्वी को मिला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजवीर श्रीवर्द्धन, आर्यन, सम्यक सिंह, नमन सिंह, अंजय यादव, रौनक सिंह, मयूख श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को कनक हरि अग्रवाल ने शील्ड, नकद राशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।