{"_id":"62f0ce2cb40402558850e9f9","slug":"chemical-substances-poured-into-priest-eye-for-refusing-to-sell-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गांजा बेचने से मना करने पर पुजारी की आंख में डाला रासायनिक पदार्थ, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गांजा बेचने से मना करने पर पुजारी की आंख में डाला रासायनिक पदार्थ, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 08 Aug 2022 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:22 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुजारियों के आपसी विवाद में घटना हुई है। आंख में रासायनिक पदार्थ डाला गया है, लेकिन पुजारी की आंख पूरी तरह से सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुजारी हिरमन दास।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र के अकटहवा स्थित बाइसी मां मंदिर में शनिवार रात पुजारी हिरमन दास (72) के आंख में रासायनिक पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर से गांजा बेचने से मना करने पर महंत राजाराम, उनके सहयोगी बमबम दास व जवाहिर ने ऐसी हरकत की है। हिरमन दास का इलाज कराया गया, उनकी आंख सुरक्षित है। पुलिस तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।
जानकारी के मुताबिक, हिरमन दास ने तहरीर में लिखा है कि नए महंत राजाराम व उनके दोनों सहयोगी गांजा बेचने का काम मंदिर से कर रहे हैं। लगातार विरोध करने से वह नाराज हो गए हैं। इसी विवाद में शनिवार रात में सोते समय इन लोगों ने आंख में रासायनिक पदार्थ डाल दिया।
हिरमन दास चिल्लाते हुए मंदिर के बाहर आए और फिर आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुजारी को अस्पताल पहुंचाई।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुजारियों के आपसी विवाद में घटना हुई है। आंख में रासायनिक पदार्थ डाला गया है, लेकिन पुजारी की आंख पूरी तरह से सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं हिरमन दास
हिरमन दास ने बताया कि गांजा बेचने से मना करने पर घटना हुई है। मगर, वह खुद एक बार इसी आरोप में जेल जा चुके हैं। इंस्पेक्टर पीपीगंज दुर्गेश सिंह ने बताया कि 2001 में हिरमन दास गांजा के आरोप में जेल गए थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।