फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheating of Rs 8.50 lakh on the pretext of getting a job as a gardener in the secretariat

Gorakhpur News: सचिवालय में माली की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी

Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 8.50 lakh on the pretext of getting a job as a gardener in the secretariat
- पांच आरोपियों पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया केस, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फूल-माला बेचने वाले को सचिवालय में माली की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.50 लाख रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस मानस विहार कॉलोनी निवासी मन्नू शर्मा, उसकी पत्नी मोनिका, बाबी, रतन जायसवाल, विनय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता हनुमान मंदिर निवासी रौशन लाल सोनकर ने दी तहरीर में लिखा है कि मंदिर के पास फूल-माला की दुकान है, जहां मन्नू शर्मा और उनकी पत्नी आती जाती थीं। इन लोगों के जरिये ही रतन व विनय से मुलाकात हो गई।
विज्ञापन

पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी लेने के बाद मन्नू शर्मा ने बताया कि ग्रीन सिटी, बालापार के पास उसका कार्यालय हैं, जहां से वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। वहां बुलाया और बताया कि लखनऊ सचिवालय में हम लोगों के खास रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां नौकरी के लिए माली का छह पद निकलने वाला है, दो पद अनुसूचित जाति का है। एक लाख 50 हजार मेरे जमीन में लगा दो। जमीन बिकने पर फायदा देंगे।
जालसाज मन्नू और मोनिका ने हम लोगों को नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाकर आठ लाख 50 हजार लिया। फिर एक दिन ऑफिस में बाबी उर्फ रमेश मौर्य ने दूसरी नौकरी का भी झांसा दिया। लेकिन, वह भी नहीं मिली। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed