फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheating of Rs 6 lakh from three youths in the name of job in Railways

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी के नाम पर तीन युवकों से छह लाख रुपये की ठगी- परीक्षा दिए, फिर ठगे भी गए

Sat, 20 Apr 2024 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 6 lakh from three youths in the name of job in Railways
फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी का मामला - फोटो : अमर उजाला

 रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर झंगहा इलाके के तेंदुआ खुर्द रामनगर गांव के तीन युवकों के साथ छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी, नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों युवकों को दिल्ली ले गया और वहां पर होटलों में घुमाता रहा। नौकरी नहीं लगने पर तीनों युवकों ने झंगहा थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


तेंदुआ खुर्द रामनगर गांव के प्रेम शंकर, अरविंद चौहान और शशि कपूर ने बताया वर्ष 2021 में रेलवे में ग्रुप डी भर्ती का फाॅर्म भरा था। वर्ष 2022 में इसकी परीक्षा दी। गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे की रेलवे भर्ती बोर्ड में अच्छी पकड़ है। वह तीनों को परीक्षा में पास कराते हुए भर्ती भी करा देगा।
विज्ञापन


इसके बाद व्यक्ति ने अपने बेटे से मुलाकात कराई। बातचीत के बाद उसने कहा कि प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये लगेंगे, इसमें दो लाख रुपये पहले देना हेागा। शेष चार लाख रुपये भर्ती होने के बाद। झांसे में आने के बाद तीनों ने उसे हाईस्कूल का अंकपत्र दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीआई नंबर पर भेजे रुपये
इसके बाद उसके यूपीआई नंबर पर तीनों ने मिलकर छह लाख रुपये भेज दिए। कुछ दिन बाद जालसाज ने आधार कॉर्ड और सादे कागज पर अंगूठे का निशान मांगा। इसके बाद वह तीनों को दिल्ली ले गया। वहां होटल में रखते हुए एक कार्यालय ले गया।


वहां बैठे लोगों ने कंप्यूटर में रेलवे भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का उत्तरमाला खोलकर दिखाया और बताया कि तीनों द्वारा दी गई परीक्षा में सभी उत्तरों को सही कर दिया गया है। परिणाम निकलने पर जब तीनों की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने जालसाज से रुपयों की मांग की। इस पर वह टाल-मटोल करने लगा। दबाव बनाने पर धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed