{"_id":"610fd7258ebc3e708558868c","slug":"cheating-of-1-44-lakh-on-pretext-of-removing-disease-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बीमारी दूर करने के बहाने 1.44 लाख की ठगी, धार्मिक चैनल देख ठगी के हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बीमारी दूर करने के बहाने 1.44 लाख की ठगी, धार्मिक चैनल देख ठगी के हुए शिकार
Sun, 08 Aug 2021 06:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:38 PM IST
सार
टीवी चैनल पर प्रचार देकर मंगाया रुपये, कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कर रही तफ्तीश
विज्ञापन
ठगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक धार्मिक टीवी चैनल पर बीमारी दूर करने का झांसा देकर शहर के व्यवसाई से एक लाख 44 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
पिकौरा शिवगुलाम मालवीय रोड निवासी अशोक सिंह ने तहरीर में बताया है कि एक धार्मिक चैनल पर उनसे संबंधित बीमारी ठीक करने का लगातार प्रचार देख रहे थे। उस पर भरोसा करके बीमारी का इलाज कराने के लिए दिए गए फोन नंबर पर किसी पंकज सिंह भदौरिया नाम के व्यक्ति से संपर्क किया।
विज्ञापन
आरोप है कि उस शख्स ने उनकी बीमारी के इलाज व दवा के लिए अपने खाते में कई बार में कुल 1.44 लाख रुपया मंगवाया। लेकिन फिर भी उन्हें दवा नहीं भेजी गई। कुछ दिन बीतने के बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया और धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिया। पुलिस ने आईपीसी के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
