फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CHC will become model rural health research unit

गोरखपुर: सीएचसी बनेगा मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट, हर मरीज का रखा जाएगा ब्योरा

Mon, 25 Apr 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सीएचसी होगी, जहां पर वैक्सीन का ट्रॉयल किया जाएगा। इसकी मंजूरी भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने दी है।

विज्ञापन
CHC will become model rural health research unit
गोरखपुर आईसीएमआर आरएमआरसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां के ठर्रापार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (एमआरएचआरयू) बनाया जाएगा। प्रदेश का पहला ऐसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा, जिसे एमआरएचआरयू की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने इसके लिए रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) को नोडल बनाया है। इसके तहत सीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाएं तो बढ़ाई ही जाएंगी साथ ही इलाज के लिए आने वालों की बीमारी का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी व सीनियर वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि एमआरएचआरयू के तहत सीएचसी में तीन मंजिला भवन बनाए जाएंगे। इसमें ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, ओपीडी, 50 बेड का वार्ड, पैथालॉजी जांच, रेडियालॉजी जांच (एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि प्रदेश का यह पहला ऐसा सीएचसी होगा, जहां पर इलाज के लिए आने वाले हर मरीज और उसके परिवार में होने वाली बीमारियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस काम के लिए सीएचसी पर आरएमआरसी के 15 से 16 स्वास्थ्य कर्मी लगाए जाएंगे। मई माह के दूसरे सप्ताह में इस काम की शुरुआत भी हो जाएगी। आरएमआरसी और स्वास्थ्य विभाग के बीच इसका अनुबंध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एम्स और बीआरडी के डॉक्टर करेंगे दौरा

डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि सीएचसी पर इलाज के लिए सप्ताह में एक दिन एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मरीजों का इलाज करेगी। डॉक्टर मरीजों की जानकारी देंगे, जिसे आरएमआरसी की टीम इकट्ठा करेगी।

सीएचसी पर होगा वैक्सीन का ट्रॉयल

डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सीएचसी होगी, जहां पर वैक्सीन का ट्रॉयल किया जाएगा। इसकी मंजूरी भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने दी है। बताया कि आईसीएमआर ने इसके अलावा देश भर के 28 ऐसे अस्पताल संचालित कर रहा है, जिसे एमआरएचआरयू की तर्ज पर विकसित किया गया है।

पांच तरह के होंगे शोध

डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि सीएचसी पर पांच तरह के शोध होंगे। इसमें निमोनिया, इंसेफेलाइटिस, पोषण, टीबी और रिस्पेटरी वायरल संक्रमण शामिल हैं। पूर्वांचल में इन बीमारियों के मरीज भी लगातार मिलते हैं। बताया कि केंद्र को विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें डेढ़ करोड़ रुपये मिल भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed