{"_id":"627dfc143503790ac82ffe26","slug":"chaurichaura-inspector-accused-of-brutally-beating-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चौरीचौरा इंस्पेक्टर पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, जांच के आधार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चौरीचौरा इंस्पेक्टर पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
Fri, 13 May 2022 12:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 May 2022 12:05 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मामले संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच सीओ चौरीचौरा कर रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के चोरीचौरा में नाली विवाद में न्याय पाने के लिए एक युवक ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। आरोप है कि इससे नाराज इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव में गए उसके एक सैनिक रिश्तेदार को भी मारापीटा गया। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को प्रकरण की जांच सौंपी है। हालांकि, इंस्पेक्टर ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के इब्राहीमपुर गांव की सुमित्रा देवी ने बताया कि उनका जमीन का विवाद है। घर के पास ही नाली का गंदा पानी बहाया जा रहा है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से आईजीआरएस पर बेटे शेषनाथ ने शिकायत की है।
विज्ञापन
आरोप है कि गुरुवार को पुलिस के बुलाने पर शेषनाथ अपने एक रिश्तेदार के साथ थाने गए थे। मामला सुनते ही इंस्पेक्टर भड़क गए और थाने में ही पिटाई कर दी। तबीयत खराब होने पर घायल को थाने के पास में ही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मामले संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच सीओ चौरीचौरा कर रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।