{"_id":"601e3cf22e5b0a45f41bd329","slug":"chauri-chaura-incident-fighter-son-died-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा रह गया सम्मान पाने का ख्वाब, चौरीचौरा कांड के सेनानी परिजन कोदई राय का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा रह गया सम्मान पाने का ख्वाब, चौरीचौरा कांड के सेनानी परिजन कोदई राय का निधन
Sat, 06 Feb 2021 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे। (इनसेट में कोदई राय की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा कांड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे रामधारी राय के बेटे कोदई राय का शुक्रवार को निधन हो गया। बीमारी के कारण परिजनों ने उन्हें गुरुवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डीहघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे हरिओम राय ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
झंगहा क्षेत्र के डीहघाट निवासी 90 वर्षीय कोदई के पिता रामधारी राय को ब्रिटिश हुकूमत ने जेल में डाल दिया था। सजा काटने के दौरान जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। जिस समय पिता की मौत हुई उस समय कोदई राय चार साल के थे। इतना लंबा समय बीतने के बाद चार फरवरी को सम्मान पाने का उन्हें एक मौका भी मिला, लेकिन सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
कोदई राय चौरीचौरा शताब्दी समारोह में जाने एवं सम्मान पाने के लिए काफी उत्सुक थे। चार फरवरी को ही सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अस्पताल में बेड पर लेटे होने के बावजूद उनकी समारोह में न पहुंच पाने का मलाल दिख रहा था। उनके पुत्र हरिओम राय समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन
निधन की सूचना पर उप जिलाधिकारी पवन कुमार व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा उनके पैतृक गांव पहुंचे और सांत्वना देकर परिजनों की यथा संभव मदद करने की बात कही। अंतिम संस्कार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही, प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।