फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chat mahaparv

शारीरिक दूरी और मॉस्क के साथ घाटों पर मनेगा पर्व

Wed, 18 Nov 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
chat mahaparv
शारीरिक दूरी और मॉस्क के साथ घाटों पर मनेगा पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छठ पर्व के लिए प्रशासन ने शासन के निर्देश पर हिदायतों के साथ छठ पूजन की अनुमति दी है। पूजन स्थलों पर दो गज दूरी और मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। हालांकि शासन ने यह भी कहा है कि लोगों को समझाएं कि वह अपने घर पर ही पूजन करें।

गृह विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन के बारे में डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने अपर मुख्य सचिव गृह के निर्देशों की जानकारी दी। दोनों ने बताया है कि महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे यथा संभव पर्व को घर पर ही मनाएं, पूर्व की तरह ही नदियों व तालाबों, पारंपरिक स्थानों पर नगर निगम अथवा नगर निकाय जिला प्रशासन की ओर से अर्घ्य दिए जाने की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए नदियों व तालाबों के किनार सफाई व शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जाए के अलावा प्रकाश व्यवस्था तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, महिलाओं के चेंज रूम, एंबुलेंस, घाटों पर बैरीकेटिंग, घाटों तक पहुंचने के लिए सीढ़ी, निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा, घाटों/पूजा स्थलों पर पर सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती सहित 17 गाइड लाइनों का पालन करना होगा। इसमें कोविड-19 के अनुसार अनलॉक व शासन के दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed