फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Charcoal will be made from waste in Suthani, reactor trial successful

Gorakhpur News: सुथनी में कचरे से बनेगा चारकोल, रिएक्टर का ट्रायल सफल

Thu, 17 Apr 2025 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Charcoal will be made from waste in Suthani, reactor trial successful
एनटीपीसी के सहयोग से 500 टन प्रतिदिन क्षमता का बन रहा चारकोल प्लांट
विज्ञापन

गोरखपुर। सुथनी में नगर निगम इंटीग्रेटेड गारबेज सिटी बना रहा है। यहां एनटीपीसी के सहयोग से 500 टन प्रतिदिन की क्षमता का चारकोल प्लांट बन रहा है। सोमवार को इस प्लांट के पहले रिएक्टर सेल का ट्रायल सफल हुआ।
सुथनी में 40 एकड़ में इंटीग्रेटेड गारबेज सिटी बन रही है। नगर निगम की टीम श्रेडर, 100 एमएम ट्रामल, ब्लैस्टिक सेपरेटर, रोटरी ड्रायर, 10 एमएम ट्रायल, आरडीएफ टैंक और कूलिंग सेल का भी बिना लोड ट्रायल कर रही है। ट्रायल की यह प्रक्रिया अगले कुछ दिन तक लगातार चलेगी। 15 एकड़ में 255 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पिट (एमएसडब्ल्यू पिट) निर्माण अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

रिएक्टर सेल में तापमान 250 से 400 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां से निकलने वाला चारकोल पाउडर की तरह होता है। उसे हवा के संपंर्क में लाए बिना कूलिंग प्लांट में डालते हैं। इसके बाद पाउडर की तरह मिले चारकोल को पैलेट फार्म में तब्दील कर एनटीपीसी को ईधन के रूप में भेजा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत भी तकरीबन 15 फीसदी कचरा (इनर्ट) अवशेष बचता है जिसे साइंटिक लैंडफिल साइड पर जैविक खाद में तब्दील किया जाएगा। रिएक्टर सेल का ट्रायल सफल होने के बाद अब यहां 250-250 टीपीडी क्षमता के दो और रिएक्टर सेल इंस्टॉल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि प्रथम चरण का रिएक्टर समेत अन्य प्लांट का ट्रायल सफल रहा है। इसे कुछ दिन और किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed