फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos in the family due to the death of LIU chief constable

Gorakhpur News: एलआईयू के मुख्य आरक्षी की मौत से परिवार में कोहराम

Sun, 21 Apr 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the family due to the death of LIU chief constable
फोटो
विज्ञापन


झंगहा क्षेत्र के हरैया गांव के थे रहने वाले, बहराइच में थी तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
झंगहा (गोरखपुर)/बहराइच। देवीपाटन मेला ड्यूटी में तैनात एलआईयू के मुख्य आरक्षी रणविजय विश्वकर्मा की मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई के बाहर रहने के कारण ससुराल से लोग शव लाने देवीपाटन के लिए रवाना हो गए। बेटे की मौत की सूचना पर मां और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झंगहा क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रणविजय विश्वकर्मा (38) बहराइच जनपद में एलआईयू में तैनात थे। विभाग ने उनकी ड्यूटी देवीपाटन मेले में लगाई थी। वह मेले के निकट परसपुर करौंदा निवासी छेदी चौहान के यहां किराए पर कमरा लेकर रहते थे। शनिवार सुबह उनका शव कमरे में मिला। देवीपाटन से उनके मौत की सूचना झंगहा थाने पर दी गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रणिवजय पत्नी रेनू और बेटे आर्यन (10) व अराधना (5) के साथ बहराइच में रहते थे, लेकिन मेले में ड्यूटी लगने से समीप में ही कमरा लेकर अकेले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed