फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos due to electricity tripping, loss of sleep at night

Gorakhpur News: बिजली के ट्रिपिंग से हाहाकार, रात में हराम हो रही नींद

Sun, 19 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Chaos due to electricity tripping, loss of sleep at night
फोटो-- शहर व गांवों में बार-बार हो रहा है बिजली का फॉल्ट
विज्ञापन

- तारामंडल, रुस्तमपुर सबस्टेशन से जुड़े इलाके में सप्लाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटने से लोग बेहाल हो रहे हैं। बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जबकि दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। लोकल फॉल्ट के कारण गर्मी झेलने के साथ कहीं पानी की टंकियां खाली रह जा रही हैं तो कहीं इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं।

शहर के बक्शीपुर उपकेंद्र के माया बाजार में शुक्रवार रात में ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट हो गया। इस कारण 150 से अधिक उपभोक्ताओं को शुक्रवार शाम सात बजे से रात 11 बजे तक बिजली नहीं मिली। इसके बाद भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही। गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर निकलकर टहलते रहे। क्षेत्र के निहाल ने बताया बिजली कटौती के कारण रात में नींद पूरी नहीं हुई। राप्तीनगर क्षेत्र के धर्मपुर में शुक्रवार रात 10:30 से 12 बजे तक बिजली नहीं थी। इस कारण 200 परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के सुनील शाही ने बताया कि बिजली के कारण दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। बिलंदपुर में शनिवार दोपहर 3 से 4 बजे तक बिजली नहीं थी, जबकि रात में बार-बार बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खोराबार के अंतर्गत दिव्यनगर, आवास विकास काॅलोनी व महादेव झारखंडी में बार-बार बिजली कटती रही। यह सब स्टेशन ओवरलोड हो गया है, इस कारण फीडर से लोड कम करने के दौरान भी बिजली कटौती होती रही। शहर में शनिवार को तारामंडल, रुस्तमपुर, बक्शीपुर क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रही। शाहपुर बिछिया, लालडिग्गी, शाहपुर के कृष्णा नगर, विष्णुपुरम, रुस्तमपुर आजाद चौक, बिलंदपुर, इंद्रानगर, गोपलापुर, बुद्ध बिहार पार्ट ए, गोलघर, मियां बाजार आदि इलाके में बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजनवां के तहसील फीडर में केबल फॉल्ट होने से शुक्रवार रात 8 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि सब्जी मंडी में जंपर कट गया। इस फीडर से जुड़े 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। सेवई बाजार क्षेत्र के जंगल रानी सोंहास कुंवरी में भोर में ही बिजली कट गई और लोगों की नींद अधूरी रह गई।
------
बिजली की खपत बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर लोकल फॉल्ट हुआ, जिसकी तत्काल मरम्मत कराई गई। लाइन बनाने के लिए बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय हैं।
सोमदत्त शर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed