फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Changes in nine posts including MS in AIIMS, new post of Dean Student Affairs created

Gorakhpur News: एम्स में एमएस सहित नौ पदों पर बदलाव, डीन स्टूडेंट अफेयर का नया पद बना

Sun, 14 Jan 2024 04:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Changes in nine posts including MS in AIIMS, new post of Dean Student Affairs created

विज्ञापन



एमबीबीएस छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद किया गया बदलाव



डॉ. अजय भारती बने चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. महिमा मित्तल को डीन एकेडमिक की जिम्मेदारी



पूरे परिसर की व्यवस्था पर निगरानी के लिए प्रशासनिक कमेटी का भी किया गया गठन



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। एम्स में एमबीबीएस छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामले सामने आने के बाद कार्यकारी निदेशक डॉ जीके पाल ने चिकित्सा अधीक्षक समेत नौ पदों पर बदलाव करते हुए नए अफसरों नियुक्ति कर दी है। साथ ही डीन स्टूडेंट अफेयर और फैकल्टी ऑफ फाइनेंस के दो नये पद सृजित किये हैं। डीन स्टूडेंट अफेयर की जिम्मेदारी स्त्री एवं प्रसूति विभाग की अध्यक्ष डा. शिखा सेठ को दी गई है। डॉ सेठ छात्रों और एम्स प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए काम करेंगी।



कार्यकारी निदेशक ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी हड्डी रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय भारती को सौंपी गई है। इसके अलावा डीन रिसर्च व रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी डॉ. हरिशंकर जोशी को सौंपी गई है। वह कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन के विभागाध्यक्ष हैं। बाल रोग की विभागाध्यक्ष डॉ. महिमा मित्तल को डीन एकेडमिक बनाया गया है। फार्माकोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सौरभ को डीन एग्जामिनेशन बनाया गया है। पहले वह मेडिकल सुपरिटेंडेंट थे। एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रमवर्धन को फैकल्टी रिसर्च बनाया गया है। वह डीन रिसर्च की मदद में रहेंगे। पल्मोनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार को फैकल्टी एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वह उपनिदेशक प्रशासन को को-ऑर्डिनेट करेंगे। एम्स में नया पद फैकल्टी ऑफ फाइनेंस भी सृजित हुआ है। इसकी जिम्मेदारी दंत रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास टीएस को दी गई है। अस्पताल के इंतजामों को दुरुस्त करने के लिए डॉ. आनंद मोहन दीक्षित को डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बदलाव की रूपरेखा पहले ही तय कर ली गई थी। लेकिन, यौन उत्पीड़न प्रकरण के बाद शुक्रवार रात प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग में इस पर सहमति बन गई। शनिवार से इसे प्रभावी कर दिया गया।
विज्ञापन




--------



प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष होंगे कार्यकारी निदेशक



कार्यकारी निदेशक ने प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक प्रशासकीय कमेटी भी गठित की है। इसके अध्यक्ष कार्यकारी निदेशक स्वयं हैं, जबकि उपाध्यक्ष के तौर पर डीन एकेडमिक को रखा गया है। इसके अलावा डीन रिसर्च, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन एग्जामिनेशन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, उपनिदेशक प्रशासन, फैकेल्टी आफ फाइनेंस, लीगल एडवाइजर के साथ ही मानसिक रोग, नेत्र रोग, फार्मोकोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री के विभागाध्यक्षों को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि प्रशासन के संचालन के लिए आवश्यक पदों पर बदलाव की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed