फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Change in timing of Gorakhpur-Ahmedabad Express

Railway News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के समय में बदलाव, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Sat, 12 Nov 2022 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Nov 2022 12:27 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से 16 नवंबर से प्रस्थान करने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दिन में 10.55 पहुंचकर 11.00 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
Change in timing of Gorakhpur-Ahmedabad Express
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

वंदे-भारत एक्सप्रेस के संचालन की वजह से 16 नवंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के छायापुरी स्टेशन पर एवं 21 नवंबर से बांद्रा से प्रस्थान करने वाली 19091 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस के सूरत एवं वडोदरा स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से 16 नवंबर से प्रस्थान करने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस  दिन में 10.55 पहुंचकर 11.00 बजे प्रस्थान करेगी। बांद्रा से 21 नवंबर से प्रस्थान करने वाली बान्द्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस दिन में 08.30 सूरत पहुंचकर 08.35 बजे और वडोदरा 10.35 बजे पहुंचकर 10.45 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन


दरभंगा-आनंद विहार वाया गोरखपुर स्पेशल कल
दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक त्योहार स्पेशल का संचालन रविवार को किया जाएगा। 05527 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल दरभंगा से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर एक बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05528 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा त्योहार स्पेशल आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा सिटी-राजा की मंडी ब्रांच लाइन पर निर्माण कार्य की वजह से कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

  • गोरखपुर से 17 नवंबर से 22 दिसंबर तक प्रस्थान करने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस यमुना ब्रिज आगरा-आगरा फोर्ट-आगरा छावनी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ओखा से 13 नवंबर से 18 दिसंबर तक प्रस्थान करने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस आगरा छावनी-आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज आगरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • सूरत से 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रस्थान करने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस आगरा छावनी-आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज आगरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • मुजफ्फरपुर से 13 नवंबर से 18 दिसंबर तक प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस यमुना ब्रिज आगरा-आगरा फोर्ट-आगरा छावनी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed