{"_id":"67c1e19993c8f00fcc0a5901","slug":"chandrashekhar-azad-was-remembered-by-offering-deepanjali-swarnjali-and-tribute-at-his-statue-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद, RSS प्रांत प्रचारक बोले- अपने देश को मजबूत बनाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद, RSS प्रांत प्रचारक बोले- अपने देश को मजबूत बनाना चाहिए
Fri, 28 Feb 2025 09:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:50 PM IST
सार
अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी अभ्यागतों का स्वागत उद्बोधन कर संक्षिप्त परिचय कराया।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आजाद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर दीपांजलि स्वरांजलि एवं श्रद्धांजलि देकर उनके बलिदान को शहरवासियों ने शिद्दत से याद किया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी अभ्यागतों का स्वागत उद्बोधन कर संक्षिप्त परिचय कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं रहूं, या ना रहूं! यह देश रहना चाहिए इस कथन को सत्यार्थ और कृतार्थ चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर सार्थक किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए क्रांति का बिगुल बजाया और अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। प्रांत प्रचारक रमेश ने आगे कहा कि देश अभी भी अनेक विघटनकारी तत्त्वों एवं झंझावातों से जूझ रहा है। उससे आज भी सतर्क रहने की जरूरत है। हमें देशभक्ति का सम्मान करते हुए गुरुकृपा संस्थान जैसी संस्थाओं का सहयोग करते हुए अपने देश और अपने समाज को मजबूत बनाना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक क्रांतिकारियों के जीवन से नई ऊर्जा नई ताकत लेकर भारत माता की सेवा में सेवारत होना चाहिए।
इसके पूर्व देशभक्ति तरानों से स्वरांजलि श्रद्धांजलि और 94 दियों से दीपांजलि देकर 94 वां बलिदान दिवस मनाया गया। महानगर अध्यक्ष मनीष जैन ने सभी अतिथियों का तिरंगा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष जैन तथा संचालन शिवेंद्र पांडेय ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर दक्षिण भाग प्रचारक मनीष, ई काशी नरेश चौबे, अनिल मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, उमेश राय, महेश चंद्र दुबे, अजय मिश्रा, शंकर शरण दुबे, सुनील शुक्ला, वीरू रितेश दुबे, श्रद्धानंद त्रिपाठी, वेद मंझानी, अभिषेक त्रिपाठी, अर्चना सिंह, डॉली तिवारी, रंजन शुक्ला, सत्येंद्र राम त्रिपाठी, बंटी, पटेश्वरी शुक्ला, आशुतोष विश्वकर्मा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।