फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chandra Cricket and Naseem Shah Cricket Academy registered victories

Gorakhpur News: चंद्रा क्रिकेट और नसीम शाह क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत

Fri, 23 Jan 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chandra Cricket and Naseem Shah Cricket Academy registered victories
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को चंद्र क्रिकेट
इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

शहबाज शेख और अमित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें चंद्रा क्रिकेट एकेडमी और नसीम शाह क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज करते हुए आगे की राह बनाई।
एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग ‘ए’ डिवीजन के रोमांचक मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32.3 ओवर सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से लोकेश वर्मा ने 51 गेंदों में 59, हर्ष कुमार सिंह ने 42 गेंदों में 35 और सिद्धार्थ पांडे व आदित्य पांडे 30-30 रनों की पारी खेली। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 30.4 ओवर ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से सलमान ने 35 गेंदों में 26, अमित शर्मा ने 67 गेंदों में 68, मंथन ने 53 गेंदों में नाबाद 53 और प्रिंस यादव ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के लीग मुकाबले में एनएस क्रिकेट एकेडमी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मी कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 219 रनों से हरा दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शहबाज शेख को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed