फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chancellor to meet 30 school children and five destitute children

30 स्कूली और पांच निराश्रित बच्चों से मिलेंगी कुलाधिपति

Mon, 08 Feb 2021 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chancellor to meet 30 school children and five destitute children
30 स्कूली बच्चों और पांच निराश्रित बच्चों से मिलेंगी कुलाधिपति
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के नौ फरवरी को होने वाले पांचवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 30 छात्रों से मुलाकात करेंगी। इसमें से 15 छात्र गांव के स्कूलों के हैं। कुलाधिपति पांच निराश्रित बच्चों से भी मिलेंगी।

दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने दो दर्जन से अधिक शिक्षकों की टीम बना दी है। यह टीम राज्यपाल के सामने 30 स्कूली छात्रों को पेश करेगी। इसमें प्राथमिक विद्यालय जंगल सिकरी और सेंट जोजेफ खोराबार के 10-10 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए रामलगखना गांव के पांच व पांच त्र निराश्रित छात्रों को भी इसमें शामिल किया गया है। विवि के शिक्षक पांच निराश्रित छात्रों को गोद भी लेंगे। इन छात्रों के पढ़ाई व रहन-सहन का खर्च विवि के शिक्षक व कर्मचारी वहन करेंगे। इन छात्रों को शिक्षक कैंपस भी दिखाएंगे। इन छात्रों को कुलाधिपति गिफ्ट के तौर पर फल व मेवे की टोकरी, महापुरुषों की प्रेरक कहानियों वाली किताबें, बैग और किट गिफ्ट में देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed