फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chancellor inaugurated Samarth Portal online at Gorakhpur University

Gorakhpur News: कुलाधिपति ने किया नए मुल्यांकन भवन का शिलान्यास, अब परीक्षा परिणाम होगा यहां घोषित

Mon, 24 Jun 2024 05:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Chancellor inaugurated Samarth Portal online at Gorakhpur University
ऑनलाइन शिलान्यास करती कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए मूल्यांकन भवन तथा जनगणना कार्य निदेशालय का ऑनलाइन शिलान्यास किया। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ‘सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन’ के तहत इसे तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कुलाधिपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अग्रणी भूमिका निभाई है। नए पाठ्यक्रमों का निर्माण कर विश्वविद्यालय ने ‘‘विकसित भारत’’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 की संकल्पना को पूरा करने के लिए जरूरी है कि विश्वविद्यालय अपने अनुसंधान पक्ष को मजबूत करें। अधिक से अधिक समाजोपयोगी शोध को बढ़ावा दें, जिससे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसस डाटा रिसर्च वर्कस्टेशन का शुभारंभ करते हुए कुलाधिपति ने प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा कि यह विश्वविद्यालय ऐसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है, जो विद्यार्थी केंद्रित भी हैं और समाज के उपयोगी भी है। विश्वविद्यालय के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि गृह मंत्रालय द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षिक परिसर में “सेंसस डाटा रिसर्च वर्कस्टेशन” स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Chancellor inaugurated Samarth Portal online at Gorakhpur University
भूमिपूजन करती वीसी डॉ पूनम टंडन - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत स्थापित होने वाला द्वितीय तथा प्रदेश में स्थापित होने वाला चतुर्थ “सेन्सस डेटा रिसर्च वर्कस्टेशन” है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थाओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों तथा डाटा यूजर को लाभान्वित करने एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है।

सत्र नियमन, सकारात्मक वातावरण और उत्कृष्टता हमारी प्राथमिकता: कुलपति
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आज का दिन हमारे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है, जब हम अपनी अभिभावक के सानिध्य में अपनी प्रगति यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश का यह चौथा सेन्सस डेटा रिसर्च वर्कस्टेशन है और हमारे विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का अवसर है।

क्योंकि किसी राज्य विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाला यह केवल दूसरा ऐसा केंद्र है। विश्वविद्यालय में सेंसस डाटा रिसर्च वर्कस्टेशन की स्थापना इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं जन-सामान्य के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा और यहां उपलब्ध आंकड़ों से हम अनेक समाजोपयोगी शोध भी कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed