फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chance of heavy rain today, pleasant weather due to rain in the morning

Gorakhpur News: आज झमाझम बारिश की संभावना, सुबह बारिश से मौसम सुहाना

Thu, 22 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Chance of heavy rain today, pleasant weather due to rain in the morning
- मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह करीब पांच मिमी दर्ज की बारिश
विज्ञापन


- सक्रिय एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण का बृहस्पतिवार से दिखेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के चलते बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव का आसार जताया गया है। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ बादल छाने और बारिश होने का अनुमान है। वहीं, बुधवार की सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने पांच मिलीमीटर (मिली) बारिश दर्ज की है।


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हुआ है, जिसका असर गोरखपुर और आसपास जिलों में 22 व 23 अगस्त को दिखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवा भी चलने के आसार हैं। उधर, बुधवार की सुबह लोग सो कर उठे तो आसमान में काले बादल छाए मिले। सुबह साढ़े छह बजे से बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने सुबह तक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज किया। सुबह बारिश होने से दिन में न्यूनतम आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई, जो तीन दिन पहले 64 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसके चलते दिन में बादल छाए रहे। दिन में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed